Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद डीएम ने कुर्सी पर बैठे-बैठे किया योग:अफसरों को भी कराया; राजेंद्र पेंसिया बोले- काम के बीच ले सकते हैं योग-ब्रेक

    21 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया (DM) का मंगलवार को अलग ही अंदाज देखने को मिला। DM कलेक्ट्रेट में चल रही एक बैठक के दौरान योग गुरु बन गए। उन्होंने न केवल खुद योग किया, बल्कि बैठक में मौजूद सभी अफसरों से भी योग कराया। इस दौरान DM ने काम की समीक्षा की। ऑफिस का तनाव कम करने के लिए अफसरों को कुर्सी पर बैठे-बैठे ही योग करने के लिए प्रेरित किया। DM का मानना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रशासनिक कार्यों के दबाव के बीच मानसिक शांति और शारीरिक फिटनेस के लिए योग बेहद जरूरी है। इसका वीडियो भी सामने आया है। DM के इस अंदाज की चर्चा अब हर तरफ हो रही है। अब पढ़िए पूरा मामला मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक चल रही थी। इस दौरान DM राजेंद्र पेंसिया ने 5 मिनट के लिए काम रोक दिया। उन्होंने अफसरों को कुर्सी पर बैठे-बैठे योग कराया। करीब 5 मिनट तक चले इस सेशन में सभी ने योग क्रियाएं और स्ट्रेचिंग अभ्यास किए। बैठक में जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया, मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव समेत जिले के कई वरिष्ठ अफसर मौजूद थे। अफसरों ने कहा कि लगातार काम के दबाव के बीच कुछ मिनट का योग मानसिक तनाव कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लोगों को इसके लिए जागरूक करने का भी एक सकारात्मक प्रयास है। लोगों ने कहा- यह कुर्सी वाला योग कुर्सियों पर बैठकर किए गए इस योगाभ्यास का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। कई लोगों ने इसे "कुर्सी वाला योग" बताते हुए सरकारी कार्यक्रमों के प्रतीकात्मक आयोजन का उदाहरण बताया है। लोगों का कहना है कि योग के फायदे और अनुशासित अभ्यास का संदेश देने वाले अफसरों को खुद भी पूरी गंभीरता का परिचय देना चाहिए। डीएम बोले- योग को जीवन में उतारने की जरूरत जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया- 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में कार्यक्रम होंगे। इसके लिए तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग ब्रेक (वाई ब्रेक) आप अपने कार्यस्थल पर भी ले सकते हैं। यह 5 मिनट का विशेष योग अभ्यास है। यह योग ब्रेक लगातार काम करने के दौरान होने वाले तनाव को दूर करने के साथ ही ध्यान केंद्रित करने में बेहद मददगार है। जानिए कौन हैं राजेंद्र पेंसिया डॉ. राजेंद्र पेंसिया 2014 बैच के तेज-तर्रार आईएएस अफसर हैं। साल- 2005 में उन्होंने एक टीचर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 2011 में उन्होंने RAS (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) परीक्षा में 8वीं रैंक हासिल की थी। हालांकि, उनका सपना आईएएस अफसर बनने का था। इसीलिए उन्होंने तैयारी जारी रखी और सफलता हासिल की। डॉ. राजेंद्र पेंसिया मूलरूप से श्रीगंगानगर की श्रीकरणपुर तहसील के रहने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने संभल डीएम के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्हें सरकार के भरोसेमंद अफसरों के रूप में गिना जाता है। संभल में प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार कराने से लेकर सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से बने धर्म स्थलों को ध्वस्त कराने के लिए भी डॉ.पेंसिया सुर्खियों में रहे थे। अब वे मुरादाबाद जिले के डीएम का कार्यभार संभाल रहे हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- रामभद्राचार्य बोले- आशुतोष महाराज का आपराधिक इतिहास जानकर कांप रहा, आशुतोष ने कहा था- जगद्गुरु की हत्या हो सकती है तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज के बयान पर पलटवार किया है। सोमवार को उन्होंने वीडियो जारी कर कहा- आशुतोष ब्रह्मचारी मेरी और मेरे उत्तराधिकारी की छवि खराब करना चाहता है। वह साजिश रच रहा है। मुझे उसका आपराधिक इतिहास जानकर डर लगने लगा है, मैं कांप रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वॉर्ड में फॉल सिलिंग गिरी:9 मरीज भर्ती थे, खाली कराया गया; फायर सेफ्टी वर्क चल रहा था
    Next Article
    बागपत में टेंट कारोबारी और इकलौते बेटे की हत्या, VIDEO:दुकान में घुसकर गोलियां मारीं; 6 महीने पहले शादी हुई थी, पत्नी प्रेग्नेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment