Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वॉर्ड में फॉल सिलिंग गिरी:9 मरीज भर्ती थे, खाली कराया गया; फायर सेफ्टी वर्क चल रहा था

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को फॉल सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। घटना उस समय हुई जब इमरजेंसी वॉर्ड में फायर सेफ्टी से जुड़ा काम चल रहा था। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं। इमरजेंसी वार्ड में उस समय करीब 9 मरीज भर्ती थे। सीलिंग गिरने के बाद एहतियातन वार्ड को खाली करा दिया गया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। देखिए 3 तस्वीरें… हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेश चंद्र पांडेय ने बताया कि इमरजेंसी में फायर सेफ्टी का काम चल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर वार्ड को पहले से ही खाली करा लिया गया था। घटना में किसी मरीज या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि आवास विकास परिषद फायर फाइटिंग का काम कर रहा है। इसी दौरान कुछ फॉल सीलिंग अलग निकाल कर रखी गई थी। काम के दौरान उन्हीं में से कुछ गिर गई। आवास विकास से इसे सही करने को कहा गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी गिरी थी फॉल सीलिंग 3 दिन पहले गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी पहली मंजिल के एक वॉर्ड में प्रसूता और नवजात के पास फॉल सीलिंग गिर गई थी। उस घटना में भी बड़ा हादसा होते-होते टल गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने सरकारी अस्पतालों में भवनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंगर पेप्सी शर्मा की मौत से पहले क्या-क्या हुआ?:ट्यूबवेल पर नहाए, खिचड़ी खाई; फिर जान चली गई; सपना चौधरी के साथ जोड़ी हिट थी
    Next Article
    मुरादाबाद डीएम ने कुर्सी पर बैठे-बैठे किया योग:अफसरों को भी कराया; राजेंद्र पेंसिया बोले- काम के बीच ले सकते हैं योग-ब्रेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment