Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ यूपी बोर्ड 10वीं में अदीबा ने किया जिला टॉप:95.67% अंक लेकर ऊंचा किया नाम , हाईस्कूल में 38,885 परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल के रिजल्ट में मेरठ में सेंट जोसफ इंटर कॉलेज सरधना की छात्रा अदीबा ने जिला टॉप किया है। अदीबा ने परीक्षा में 95.67% अंक हासिल किए हैं। बता दें इस बार मेरठ में हाईस्कूल के 38,885 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट का स्टूडेंट्स को बेकरारी से इंतजार था। यहां देख सकते हैं रिजल्ट यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी होगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। पिछले साल 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। इस बार 2 दिन पहले ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका यूपी बोर्ड रिजल्ट-2026 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय डेट में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा। इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। मेरठ जिले में ये था 2025 का रिजल्ट मेरठ जिले में पिछले साल 2025 में बोर्ड परीक्षा में कुल 77,682 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 38,797 छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी। इसमें एसडीएचटी एवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर के कार्तिकेय दीक्षित 92.20 प्रतिशत (461/500) अंक लेकर जिला टॉपर बने थे। इसी तरह हाईस्कूल में एएस इंटर कॉलेज, मवाना की वैष्णवी सिंघल 96.33 प्रतिशत (578/600) ने जिला टॉप किया था। 2025 में ये थे जिला टॉपर इंटरमीडिएट... 1.कार्तिकेय दीक्षित 92.20 प्रतिशत (461/500) एसडीएचटी एवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर, मेरठ। हाईस्कूल... 1.वैष्णवी सिंघल 96.33 प्रतिशत (578/600) एएस इंटर कॉलेज, मवाना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी-बोर्ड 10वीं में पारितोष की दिशा सिटी-टॉपर...प्रदेश में 6वां स्थान:124 परीक्षा केंद्रों पर 46159 छात्र छात्राओं ने दी थी परीक्षा
    Next Article
    बदायूं में बेकाबू ट्रैक्टर भवन से टकराया:लिंटर गिरने से मलबे में दबकर छात्र की मौत, आज आना था इंटर का रिजल्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment