Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में बेकाबू ट्रैक्टर भवन से टकराया:लिंटर गिरने से मलबे में दबकर छात्र की मौत, आज आना था इंटर का रिजल्ट

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक बेकाबू ट्रैक्टर के भवन से टकराने से एक युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई। यह घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा नूरपुर पिनौनी में हुई। मृतक इंटरमीडिएट का छात्र था और आज उसका परीक्षा परिणाम भी घोषित होना था। उघैती थाना क्षेत्र के कोठा गांव निवासी इंद्रपाल प्रजापति अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लेकर बेचने आए थे। उनके साथ गांव का 20 वर्षीय सचिन गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता भी था। इंद्रपाल ने ट्रैक्टर को धर्मकांटे पर तौल के लिए लाइन में लगाया और खुद धर्मकांटे वाले के पास चले गए। पिलर टूटते ही भवन का लिंटर सचिन पर गिर गया इसी दौरान सचिन ने अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया और उसे आगे बढ़ाया। ट्रैक्टर बेकाबू होकर पास के एक भवन के पिलर से जा टकराया। पिलर टूटते ही भवन का लिंटर सचिन पर गिर गया, जिससे वह मलबे में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सचिन का इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज ही आने वाला था। एसएचओ उदयवीर सिंह ने जानकारी दी कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इत्तेफाकिया हादसे का मामला दर्ज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ यूपी बोर्ड 10वीं में अदीबा ने किया जिला टॉप:95.67% अंक लेकर ऊंचा किया नाम , हाईस्कूल में 38,885 परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा
    Next Article
    कानपुर देहात डीएम ने एसडीएम के तबादले किए:राजकुमार पाण्डेय को अकबरपुर का SDM बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment