Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में देर शाम अचानक बदला मौसम:दिनभर तेज धूप के बाद चली आंधी, हल्की बूंदाबादी के कारण बढ़ी उमस

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे। तापमान 36 डिग्री से भी पार चला गया। वहीं शाम 5 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। पहले तेज हवा, धूलभरी आंधी चली। जिसके कारण वाहन चालकों को सड़क पर वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं 5.30 बजे से 6 बजे के बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबादी हो गई। इसके बाद भी बादल छाए रहे। लेकिन गर्मी, उमस से जनसामान्य को कोई राहत नहीं मिली। इसकी वजह से लोग परेशान नजर आए। कुछ जगहों पर बिजली चमकने और बादल गरजने के कारण किसान सबसे ज्यादा परेशान रहे। मेरठ में बीते दिन जहां गर्मी ने सुबह से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे और तापमान 40 डिग्री पार कर गया था उसमें शुक्रवार को कुछ राहत महसूस की गई। सुबह शहर का मौसम बदला-बदला नजर आया। आसमान में हल्की-हल्की घटा छाई रहने से लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह के समय धूप की तीव्रता कम रही और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की हवा चलने से गर्मी का असर कम महसूस किया गया, जिससे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और कामकाजी वर्ग को खासा आराम मिला। वहीं, बीते दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जिससे पूरे दिन तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली थी। मौसम में आए इस हल्के बदलाव से फिलहाल राहत तो मिली है, लेकिन दोपहर के समय तापमान बढ़ने की संभावना बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। क्या बरतें सावधानियां - दिनभर में बार-बार पानी, नींबू पानी या छाछ पीते रहें ताकि शरीर डिहाइड्रेट न हो। - दोपहर 12 से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। बाहर जाना पड़े तो छाता या टोपी का इस्तेमाल करें। - हल्के और सूती कपड़े पहनें – ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनने से शरीर ठंडा रहता है। - खान-पान का ध्यान रखें – ताजे फल (तरबूज, खीरा आदि) खाएं और ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन से बचें। – घर से निकलते समय पानी साथ रखें, खाली पेट बाहर न जाएं और शरीर को ढककर रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्व सार्वजनिक परिवहन दिवस पर मेट्रो की पाठशाला:कानपुर में स्कूली बच्चे बोले- कार छोड़ो, मेट्रो चुनो
    Next Article
    SN में हुई बिना मशीन धड़कते दिल की बायपास सर्जरी:66 वर्षीय मरीज को 72 घंटे के बाद मिली छुट्टी, 172 साल के इतिहास में यह पहली उपलब्धि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment