Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में दुकानदार की गोली मारकर हत्या:दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, आपसी रंजिश बताई जा रही

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कन्फेक्शनरी दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कुराली गांव के ररने वाले नरेश उर्फ भोलू पुत्र जगदीश राय के रूप में हुई है। शनिवार देर रात नरेश अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल नरेश को तुरंत सुभारती अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन में मिले रोहिंग्या नाबालिग, मानव तस्करी का खुलासा:बांग्लादेश सीमा पार कर लाए गए थे, देवरिया में दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    आगरा में 43°C पहुंचा तापमान, दिन में सताएगी धूप:रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, दिन का लगातार बढ़ रहा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment