Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत:फलावदा-मवाना मार्ग पर दो घायल, चालक फरार

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के फलावदा में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने फलावदा-मवाना मार्ग पर तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। नगला हरेरू निवासी सुरेंद्र (पुत्र सुखबीर) अपने साथी राजेश (पुत्र मामराज) के साथ बाइक से फलावदा से अपने गांव लौट रहे थे। मेड्डी ग्रीन कॉलोनी के सामने मवाना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से सुरेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान, मेरठ निवासी एमआर मकसूद अपनी एक्टिवा से फलावदा से मेरठ लौट रहे थे। हादसे को देखकर उनका संतुलन बिगड़ गया और वे भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल राजेश और मकसूद को उपचार के लिए मवाना अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद मैली से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना पास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक सुरेंद्र का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। मृतक सुरेंद्र अपने पीछे पत्नी सुंदरी और चार बच्चों (दो पुत्र, दो पुत्री) को छोड़ गए हैं। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला बार चुनाव, महिला आरक्षण पर अध्यक्ष-महामंत्री प्रत्याशियों को नोटिस:मेरठ में 21 में से 13 पदों पर होगा मतदान, 8 पर निर्विरोध निर्वाचन
    Next Article
    ट्रेन में मिले रोहिंग्या नाबालिग, मानव तस्करी का खुलासा:बांग्लादेश सीमा पार कर लाए गए थे, देवरिया में दो आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment