Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में प्रतिमा से जाट शब्द हटाने पर हंगामा:लोग बोले- पुलिस ने रातों-रात हटवाया; पंजाब CM बिना अनावरण किए लौटे

    16 hours ago

    2

    0

    मेरठ में सूरजमल की प्रतिमा अनावरण समारोह में हंगामा हो गया। महाराज सूरजमल की प्रतिमा की फाउंडेशन वॉल से जाट शब्द हटाने पर लोग भड़क गए। बिरादरी के लोग धरने पर बैठकर हंगामा करने लगे। लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन जान बूझकर हमारे समाज को नकार रहा है। हमारे महाराजा श्री का अपमान किया जा रहा है। इसलिए इरादतन प्रतिमा के नीचे जो जाट शब्द लिखा था, उसको पुलिस ने रातों-रात हटवाया गया। हम इस तरह अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। करीब 45 मिनट तक प्रदर्शन चला। इसके बाद एसडीएम सरधना उदित नारायण वहां पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। इसके बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया। इसी बीच पता चला कि जाट शब्द वाली प्लेट कहीं खो गई। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह और राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनिवाल सकौती के हितकारी इंटर कॉलेज पहुंचे। महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण करने जैसे ही बढ़े, तभी भीड़ टूट पड़ी। इससे भगवंत मान आगे नहीं बढ़ पाए। बिना अनावरण के ही वापस लौटना पड़ा। मान के जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने महाराज सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया। संसद में यूपी समेत 5 राज्यों से हजारों लोग पहुंचे। NH-58 पर ट्रैक्टरों पर लोग ढोल-नगाड़े बजाते हुए चलते रहे। पीछे गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। 2000 से अधिक ट्रैक्टरों से लोग पहुंचे। पंडाल में लगाई गईं 10 हजार कुर्सियां फुल हो गईं। काफी संख्या में लोग बाहर खड़े रहे। तस्वीरें देखिए… मेरठ में इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल SP केके बिश्नोई दूल्हा बनकर जोधपुर पहुंचे:काला चश्मा लगाकर तलवार लिए दिखे; IPS अंशिका से शादी करेंगे
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली; लखनऊ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment