Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में नवंबर के आखिरी दिनों में बढ़ी सर्दी:12 डिग्री तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान, डॉक्टरों ने दी सावधानी की सलाह

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में नवंबर के आखिरी दिनों के साथ मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर महसूस होने लगा है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। रविवार को शहर में धुंध छाया रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ वायु प्रदूषण भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। शहर की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। धुंध और प्रदूषण के कारण सुबह के समय खुले में निकलना भी परेशानी बढ़ा सकता है। डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह बढ़ते प्रदूषण और ठंड को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचना चाहिए। जरूरी होने पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। आंखों में जलन, खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न करें और चिकित्सक से परामर्श लें। साथ ही गर्म कपड़े पहनें और ठंडी हवा से बचाव रखें। अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 12 डिग्री, 1 दिसंबर को 24 और 11 डिग्री, 2 दिसंबर को 24 और 12 डिग्री, 3 दिसंबर को 23 और 11 डिग्री तथा 4 दिसंबर को 24 और 12 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान सुबह धुंध और दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाली निर्माण का वीडियो बनाने पर मारपीट:कौशांबी में भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश सिंह और उनके दो बेटों पर केस
    Next Article
    आजमगढ़ में सुबह छाया कोहरा:न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment