Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों का समय बदला:सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक ही लगेंगी कक्षाएं, अभिभावकों को सावधानी बरतने की अपील

    2 hours ago

    2

    0

    भीषण गर्मी और लू के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को देखते हुए जिले में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने आदेश जारी करते हुए शुक्रवार से नई समय-सारणी लागू करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी मान्यता प्राप्त स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड सहित सभी स्कूलों पर लागू रहेगा। मौसम विभाग ने मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने की आशंका है। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाया जा सके। बीएसए ने सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाएं, हल्के कपड़े पहनाएं और दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के मिनी जामताड़ा से आई अच्छी खबर:किसान के बेटे ने 12th में किया जिला टॉप,कहा खराब माहौल के बीच मिली सफलता
    Next Article
    मॉडलिंग संचालिका ने युवती पर लगाया बदनाम करने का आरोप:नोएडा के फिल्म सिटी में है कार्यालय, युवती ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर की अभद्र टिप्पणी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment