Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉडलिंग संचालिका ने युवती पर लगाया बदनाम करने का आरोप:नोएडा के फिल्म सिटी में है कार्यालय, युवती ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर की अभद्र टिप्पणी

    4 hours ago

    3

    0

    सेक्टर-16 में मॉडलिंग एजेंसी का संचालन करने वाली युवती ने एक अन्य युवती पर सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के उत्तम विहार निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि नोएडा के सेक्टर-16 स्थित फिल्म सिटी में कार्यालय है। कोर्ट में मांग चुकी है माफी वह एक मॉडलिंग एजेंसी का संचालन लगभग सात सालों से करती हैं। 2021 में एक युवक के साथ पार्टनरशिप हुई। वह करीब छह माह तक चली। इसी बीच उनकी मुलाकात जिला अमरोहा की एक युवती हुई। आरोप है कि उसके बाद से ही आरोपी युवती ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो डालकर बदनाम करने का प्रयास किया। इसको लेकर उन्होंने कोर्ट में केस दायर किया। कोर्ट में आरोपी युवती ने माफी मांगी। सोशल मीडिया पर कर रही अभद्र टिप्पणी इसके बाद कोर्ट ने भविष्य में उन्हें बदनाम न करने की चेतावनी दी। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी युवती ने साल 2024 से एक बार फिर बदनाम करना शुरू कर दिया। वर्तमान में भी आरोपी युवती इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिये बदनाम करने का प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करती है। इसके चलते पीड़िता का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों का समय बदला:सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक ही लगेंगी कक्षाएं, अभिभावकों को सावधानी बरतने की अपील
    Next Article
    गोरखपुर में पेशेंट ने टेक्नीशियन को जड़ा थप्पड़:लात-घूंसे, पंच मारकर घायल किया, साइकेट्रिस्ट से इलाज की सलाह पर भड़का

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment