Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में मोमबत्ती से घर में लगी आग:ढाई साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत, कूलर के ऊपर जल रही थी मोमबत्ती

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक झोपड़ी में आग लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना खिर्वा रोड स्थित जेवरी नाले के पास बनी झोपड़ियों में हुई। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी मजदूर युसूफ अली अपनी पत्नी जरीना और बेटे इब्राहिम के साथ झोपड़ी में रहते थे। गुरुवार रात जरीना अपने ढाई साल के बेटे इब्राहिम को सुलाकर कूलर के ऊपर जलती मोमबत्ती छोड़कर पास ही अपने पिता के घर चली गई थीं। 2 तस्वीरें देखिए… इसी दौरान मोमबत्ती असंतुलित होकर गिर गई, जिससे झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मासूम इब्राहिम को संभलने का मौका नहीं मिला और वह झोपड़ी के अंदर ही जिंदा जल गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की चपेट में पास की एक और झोपड़ी भी आ गई, जिसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों झोपड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सीओ दौराला चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इस बच्चे की मां जरीना बच्चों को झुग्गी में सुलाकर अपने पिता की झुग्गी में चली गई थी। मोमबत्ती कूलर पर लगी हुई थी। मोमबत्ती किसी तरह कूलर से नीचे गिर गई और आग लग गई बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दैनिक भास्कर ऐप के कंटेस्ट में बने विनर:गोरखपुर के अवनीश शर्मा को मिला बंपर इनाम, बोले- यूजर्स को सीखने का मिलता है मौका
    Next Article
    माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न:गोमतीनगर में सर्वसम्मति से नई टीम का गठन, बनवारी लाल सोमानी सभापति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment