Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में महिलांए बोली मकान से पहले हमपर चलेगा बुलडोजर:सेक्टर 4 में सेटबैक के विरोध में दूसरे दिन भी धरना जारी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेक्टर 4 में महिलाओं का धरना दूसरे दिन भी जारी है महिलाओं ने साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने मकानो में सेटबैक नहीं छोड़ेंगे इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दिए कि यदि बुलडोजर भी आएगा तो वह उसको भी वापस भेजेंगे। कॉर्मशियल गतिविधियां वह बंद कर चुके हैं अब अपने मकान नहीं तोड़ेंगे। हमारे ऊपर से गुजरेगा बुलडोजर धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा यदि आवास विकास उनके यहां सेटबैक की कार्रवाई करने के लिए बुलडोजर लेकर आता है तो वह बुलडोजर पहले हमारे ऊपर से होकर गुजरेगा। हम अपने जीते जी अपने मकान को नहीं टूटने देंगे, क्योंकि यह हमने पूरे जीवन मेहनत कर की गई कमाई के द्वारा बनाई है। दुकान, रोजगार और व्यापार सब छिन चुका है अगर मकान भी नहीं बचेगा तो आजीविका पर संकट आ जाएगा। पहले क्या था नियम महिलाओं ने कहा कि 40 साल से वह यहां मकान बनाकर रह रहे हैं। इससे पहले कभी भी यह नियम नहीं आया कि सेटबैक छोड़ने होंगे। 40 गज में बने मकान में यदि सेटबैक छोड़ते हैं तो फिर आगे क्या बचेगा। वहीं कुछ महिलाओं को कहना है कि यह मकान पिलर पर नहीं बने हुए हैं अगर इनको इस प्रकार से तोड़ेंगे तो यह पूरे भी गिर सकते हैं जिससे बड़ा नुकसान भी हो सकता है इसलिए हम सेटबैक नहीं छोड़ेंगे। व्यापारियों में बने हैं गुट शास्त्री नगर के जिन 815 भूखंड स्वामियों को नोटिस मिले हैं उनमें भी गुटबाजी देखी जा रही है। पहले जो धरना सेंट्रल मार्केट के मुख्य बाजार में चलता था जिसके खत्म होने के बाद फिर सेक्टर 2 में इसकी शुरुआत हुई। अब मंगलवार को सेक्टर 4 में या धरना शुरू हुआ है जिसमें साफ तौर पर व्यापारियों की आपसी गुटबाजी देखी जा रही है। आवास विकास दे चुका है नोटिस सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास परिषद द्वारा सभी 815 भूखंडों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिसमें से 105 नोटिस आवास विकास ने डाक से भी भेजें। उपयुक्त आवास विकास अनिल कुमार के अनुसार कोई भी नोटिस उनके पास वापस नहीं आया है सभी नोटिस मालिकों द्वारा रिसीव कर लिए गए हैं। जिस दिन टीम नोटिस चस्पा करने पहुंची थी तो सेक्टर 2 में ही उनका विरोध हुआ था जिसके बाद स्थिति को देखते हुए कुछ नोटिस डाक से भेजे गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षामंत्री से विधायक गौरी शंकर वर्मा ने की मुलाकात:जालौन में ECHS, स्पर्श सेल और मिलिट्री स्कूल की मांग; डिफेंस कॉरिडोर का रखा प्रस्ताव
    Next Article
    काशी के जगन्नाथ कॉरिडोर का 3D वीडियो हुआ जारी:एक लाख वर्गफीट में तैयार होगा प्रांगण,2029 में कार्य पूरा करने का रखा गया लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment