Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में किसान ने किया सुसाइड, नाले में मिली लाश:कर्ज और आर्थिक तंगी से था परेशान, सालभर से ट्यूबवेल का कनेक्शन नहीं जुड़ रहा था

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दिलावरा गांव में एक किसान ने आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। किसान का शव उसके खेत के पास एक सूखे नाले में मिला। मृतक ने सल्फास का सेवन किया था। दिलावरा निवासी 40 वर्षीय विमल पुत्र तेजपाल लंबे समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि लगभग एक साल पहले उनके ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। इससे उनकी खेती प्रभावित हुई और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ता गया, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। मृतक की पत्नी गीता और बेटे तनिष्क ने आरोप लगाया है कि ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ने के लिए उनसे एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आर्थिक तंगी के कारण विमल इतनी बड़ी रकम जुटाने में असमर्थ थे, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गईं। परिजनों के अनुसार, विमल बृहस्पतिवार को घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनके बेटे ने खेत पर जाकर तलाश की, जहां एक सूखे नाले में उनका शव पड़ा मिला। शव के पास सल्फास की एक डिब्बी भी मिली, जिससे आत्महत्या की पुष्टि हुई। सूचना मिलने पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। किसान की मौत के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी:स्कूटी के पास रखा सिलेंडर लेकर भागे बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात
    Next Article
    महराजगंज को मिलीं 6 नई पीआरबी गाड़ियां:कानून-व्यवस्था होगी और अधिक सशक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment