Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित:आईपीएसओ ने 1-0 से जीतकर खिताब किया अपने नाम, रोमांचक मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दम

    3 hours ago

    1

    0

    क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर वर्ग बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में आज खेले गए मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। प्रतियोगिता का आयोजन चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी एवं कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया, जिसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया। आज खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आईपीएसओ ने एसडी सदर इंटर कॉलेज को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में टैक्स रेड ने टैक्स ब्लू को 1-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। फाइनल मुकाबला आईपीएसओ और टैक्स रेड के बीच खेला गया, जिसमें आईपीएसओ ने 1-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के क्रीड़ाधिकारी गुलाब सिंह रोहल एवं मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर गौरव सिंह द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में आकाश, दानिश, रोहित बंसल, दुर्देव सिंह और प्रिंस शामिल रहे। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी रामचंद्र और ललित पंत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी टीईटी के लिए आनलाइन आवेदन 27 से:परीक्षा 2-3-4 जुलाई को, 30 लाख अभ्यर्थियों के लिए पांच वर्ष बाद यूपी में टेट एग्जाम
    Next Article
    कौशांबी में दीवार गिरने से मजदूर की मौत:तिल्हापुर मोड़ पर हादसा, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment