Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 'इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट' में हंगामा:महाराज सूरजमल की प्रतिमा के नीचे से जाट शब्द हटने से सामाज नाराज, पंजाब CM ने अनावरण किया

    13 hours ago

    2

    0

    मेरठ में इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट में हंगामा हो गया। महाराज सूरजमल की प्रतिमा की फाउंडेशन वॉल से जाट शब्द हटाने पर लोग भड़क गए। संसद में आए बिरादरी के लोग धरने पर बैठकर हंगामा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस, प्रशासनिक सिस्टम जानबूझकर हमारे समाज को नकार रहा है। हमारे महाराजा श्री का अपमान किया जा रहा है। इसलिए इरादतन प्रतिमा के नीचे जो जाट शब्द लिखा था। उसको रातोंरात हटवाया गया है। हम इस तरह अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। हालांकि ये हंगामा कार्यक्रम खत्म होने के बाद हुआ। भगवंत सिंह मान सहित तमाम अतिथि वापस जा चुके हैं। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह भी सकौती के हितकारी इंटर कॉलेज पहुंचे। महाराज सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कहा- नेताओं ने जीते जी अपनी मूर्तियां लगा लीं, लेकिन देश की आजादी में अपनी जान गवाने वाले क्रांतिवीरों, शूरवीरों को भुला दिया। आजादी के झूठे नेता कुर्सियां लेकर बैठ गए, राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह फूल ही बनकर रह गए। जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ने कहा- आने वाले एक से दो सालों में देश के सभी जाट बहुल गांवों में समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करेंगे। इससे समाज को अपने इतिहास और गौरव से जोड़ने में मदद मिलेगी। संसद में यूपी समेत 5 राज्यों से हजारों लोग पहुंचे। NH-58 पर ट्रैक्टरों पर लोग ढोल-नगाड़े बजाते हुए चलते रहे। पीछे गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। 2000 से अधिक ट्रैक्टरों से लोग पहुंचे। पंडाल में लगाई गईं 10 हजार कुर्सियां फुल हो गईं। काफी संख्या में लोग बाहर खड़े रहे। तस्वीरें देखिए… मेरठ में इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान से आई बड़ी खबर... 3 महीने के कैद के बाद 8 भारतीय नाविक लौटे स्वदेश
    Next Article
    अखिलेश बोले- नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन बेचने के लिए किया:जिसने हमारा घर गंगाजल से धुलवाया, वो दर्द नहीं समझ सकते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment