Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में IIA की मंथन बैठक:महंगाई और गैस आपूर्ति से MSME पर संकट गहराया, गैस दरों पर उद्योगपतियों ने जताई चिंता

    3 hours ago

    1

    0

    इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मेरठ चैप्टर द्वारा गुरुवार को मोहकमपुर स्थित आईआईए भवन में एक मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों का MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) क्षेत्र पर पड़ रहे प्रभावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उद्योगपतियों ने बताया कि ईरान–अमेरिका संघर्ष के चलते कच्चे एवं तैयार माल की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे MSME इकाइयों की उत्पादन लागत में भारी इजाफा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि तैयार माल की कीमतों में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग प्रभावित हो रही है। इसके चलते कई इकाइयों की ऑर्डर बुक में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं विदेशी ऑर्डर भी रद्द या होल्ड पर जा रहे हैं। समुद्री और हवाई मालभाड़े में बढ़ोतरी ने भी उद्योगों की लागत को और अधिक बढ़ा दिया है। बैठक में मेरठ की MSME इकाइयों द्वारा गेल गैस की अनियमितताओं को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई। उद्योगपतियों ने कहा कि CAQM के निर्देशों के तहत उन्होंने स्वच्छ ईंधन (ग्रीन फ्यूल) अपनाया था, उस समय गैस आपूर्ति निर्बाध रखने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन वर्तमान में 50 प्रतिशत और 80 प्रतिशत से अधिक खपत पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने तथा नए कनेक्शनों पर शुरू से ही अधिक दरों पर गैस उपलब्ध कराए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जो उद्योगों के लिए चिंताजनक स्थिति है। इस दौरान आगामी तीन महीनों में प्रस्तावित कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि चारों नए लेबर कोड्स पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए एक आम सभा आयोजित की जाएगी। बैठक में लेबर लॉ विशेषज्ञ एडवोकेट मुकेश सक्सेना ने लेबर कोड्स के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में स्मार्ट मीटर पर विवाद:उपभोक्ता संगठन ने बिना सहमति मीटर लगाने पर डीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    सहारनपुर पुलिस ने तीन वाहन चोर पकड़े:चोरी की हीरो स्पलेंडर बाइक बरामद, हरियाणा से चोरीकर चैसिस नंबर मिटाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment