Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाने रवाना हुए केशव:खरखौदा से आज हापुड़ गई बारात, कल आएगी वधू

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ में खरखौदा में केशव त्यागी उड़नखटटोले से अपनी दुल्हन लेकर आएंगे। केशव त्यागी की 1 मई को शादी है। आज 30 अप्रैल को केशव की बारात हापुड़ के सिखेड़ा के लिए निकली है। केशव हेलिकॉप्टर में सवार होकर बारात लेकर गए हैं। कल 1 मई को अपनी दुल्हन को इसी हेलिकॉप्टर से विदा कराकर लाएंगे। क्षेत्र में इस अनूठी शादी की चर्चाएं हैं वहीं लोग उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब उन्हें कार या डोली की जगह हेलिकॉप्टर से दुल्हन आती दिखेगी। मेरठ से हापुड़ गई बारात खरखौदा कस्बे में तिहाई मोहल्ले में रहने वाले किसान अनिल त्यागी के बेटे केशव त्यागी की आज 30 अप्रैल को शादी है। शादी मानसी त्यागी पुत्री उदित त्यागी से हो रही है। बारात सिखेड़ा हापुड़ गई। जहां रात को विधिविधान से दोनों का विवाह होगा। केशव मेरठ से हेलिकॉप्टर में बैठकर हापुड़ गए हैं। वहां से 1 मई को सुबह दुल्हन को इसी हेलिकॉप्टर में विदा कराकर लाएंगे। दूल्हे को चाचा ने दिया ये गिफ्ट केशव परिवार में सबका लाड़ला है। चाचा हरीश त्यागी ने ही हेलिकॉप्टर से विदाई का यह तोहफा दिया है। हरीश त्यागी ने ही दुल्हन को कार से नहीं हेलिकॉप्टर से लाने का प्रस्ताव रखा। जिसे परिवार में सभी ने मान लिया। इसके बाद हेलिकॉप्टर की बुकिंग की गई और परमिशन ली गई। शाम को रवाना हुआ दूल्हा 30 अप्रैल की शाम खरखौदा में सत्यवीर त्यागी स्टेडियम से शाम को हेलिकॉप्टर से दूल्हा रवाना हुआ है। 1 मई 2026 को सुबह 7:00 हेलीकॉप्टर द्वारा खरखौदा कस्बे में अपनी दुल्हनिया संग उतरेंगे। हेलीकॉप्टर द्वारा बारात और दुल्हनिया को लाने की चर्चा समूचे खरखौदा कस्बे में ही नहीं सैकड़ो गांव में फैली हुई है। जो लोगों को उत्साहित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निलंबन से नाराज जेई 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा:एक दिन पहले लाइनमैन की मौत पर हुई कार्रवाई, बहाल करने की जिद पर अड़ा
    Next Article
    लखनऊ में जनगणना-2027 से पहले कर्मचारियों की ट्रेनिंग:7 से 21 मई तक चलेगा कैंप, DM बोले- हर ऑफिस में वर्कशाप करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment