Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जनगणना-2027 से पहले कर्मचारियों की ट्रेनिंग:7 से 21 मई तक चलेगा कैंप, DM बोले- हर ऑफिस में वर्कशाप करेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अहम बैठक और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों को स्वगणना (Self Enumeration) की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। 7 मई से 21 मई 2026 तक चलने वाले इस पहले चरण को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग खुद ऑनलाइन जनगणना कर सकें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने विभागों में कर्मचारियों को प्रशिक्षित करें। इसके लिए हर कार्यालय में वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, जिससे स्वगणना प्रक्रिया को लेकर किसी तरह की भ्रम की स्थिति न रहे। डीएम ने कहा- तय समय सीमा के भीतर अधिकतम लोगों से स्वगणना कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। ऑनलाइन प्रक्रिया समझाई, परिवार का एक सदस्य करेगा रजिस्ट्रेशन प्रशिक्षण में अधिकारियों को ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि हर परिवार का एक सदस्य Census Self Enumeration Portal पर जाकर अपनी जानकारी भर सकता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलने वाली आईडी को सुरक्षित रखना जरूरी होगा, ताकि भविष्य में उसका उपयोग किया जा सके। डीएम ने अजय जैन को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टॉप जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जनगणना से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। इसके लिए बैनर, पोस्टर और स्टैंडी लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रक्रिया में भाग ले सकें। अधिकारियों की शंकाएं भी की गईं दूर प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों के साथ संवाद भी किया गया, जिसमें उनकी जिज्ञासाओं और तकनीकी समस्याओं का समाधान किया गया। इस मौके पर जनगणना निदेशालय से डॉ. गौरव पांडेय, उपासना गिरी, रमेश कुमार पांडेय और अनिल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाने रवाना हुए केशव:खरखौदा से आज हापुड़ गई बारात, कल आएगी वधू
    Next Article
    झांसी में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी:तापमान 42.04 डिग्री पहुंचा, आने वाले दिनों में गिर सकता है टेंपरेचर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment