Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में हाइटगेज निर्माण से दिनभर जाम:जुर्रानपुर फाटक पर काम के बाद शाम को यातायात बहाल

    18 hours ago

    2

    0

    मेरठ में रविवार को जुर्रानपुर फाटक पर हाइटगेज निर्माण कार्य के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। सुबह से शुरू हुआ काम तय समय से काफी देर बाद पूरा हुआ, जिससे दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। उत्तर रेलवे की टीम भारी मशीनरी के साथ सुबह मौके पर पहुंची। यातायात पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुबह करीब आठ बजे से बिजली बंबा बाईपास मार्ग को बंद कर दिया था। योजना के अनुसार, दोपहर तक काम पूरा होना था। हालांकि, भारी गर्डर लगाने और तकनीकी प्रक्रिया में अधिक समय लगने के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई। काम करीब साढ़े चार बजे पूरा हुआ। इंजीनियरों ने संरचना की जांच के बाद शाम करीब पांच बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया, जिससे लोगों को राहत मिली। दिनभर रास्ता बंद रहने से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ा, जिससे शहर के कई प्रमुख मार्गों पर दबाव बढ़ गया। दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड और बागपत रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आसपास के गांवों के लोगों को शहर आने-जाने के लिए खेतों और अंदरूनी रास्तों का सहारा लेना पड़ा। कई लोग घंटों जाम में फंसे रहे और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ा। इसी दिन शहर में नीट यूजी परीक्षा भी आयोजित थी, जिससे स्थिति और जटिल हो गई। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के आवागमन से ट्रैफिक का दबाव और बढ़ गया। दोपहर से शाम तक शहर के कई इलाकों में जाम बना रहा। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माण कार्य में देरी और वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि बाद में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में 5 हजार के लिए निर्वस्त्र भागा युवक:शर्त जीतने के लिए की शर्मनाक हरकत, पुलिस कर रही तलाश
    Next Article
    मेरठ लूटकांड में फरार आरोपियों पर कोर्ट सख्त:टीपीनगर क्षेत्र में चर्चित बिल्डर अपहरण मामले में अदालत ने पेशी के लिए अंतिम अवसर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment