Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में गैस सिलेंडर के लिए ग्राहकों की लंबी लाइन:सुबह 3 बजे से एजेंसी पर खड़े, जिला आपूर्ति अधिकारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ के हुमायूं नगर स्थित तिरंगा गैस सर्विस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच आमजन, खासकर मजदूर वर्ग, अपना काम छोड़कर सुबह करीब 3 बजे से ही लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घंटों इंतजार के बाद भी गैस सिलेंडर मिलना तय नहीं होता। इससे उपभोक्ताओं में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। लंबी कतारें और अव्यवस्थित वितरण प्रणाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। “वर्ल्ड रिकॉर्ड” जैसी लग रही कतार सुबह 3 बजे से एजेंसी पर पहुंच रहे लोगों का कहना है कि हालात इतने खराब हैं कि कतारें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। कुछ उपभोक्ताओं ने तंज कसते हुए कहा कि यह लाइन मानो “वर्ल्ड रिकॉर्ड” बनाने की ओर बढ़ रही है। स्टाफ पर लापरवाही के आरोप उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी का स्टाफ और प्रबंधन व्यवस्था सुधारने को लेकर गंभीर नहीं है। इससे आम लोगों को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है और उनका शोषण हो रहा है। मामले को लेकर जिला आपूर्ति अधिकारी से शिकायत की गई है। उपभोक्ताओं ने 22 अप्रैल 2026 के वीडियो का हवाला देते हुए मांग की है कि प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर गैस वितरण व्यवस्था में सुधार करे, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सरकारी दावों की साख बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में स्मार्ट मीटर का विरोध:प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर अनशन शुरू किया
    Next Article
    कुलपति ने सेमेस्टर परीक्षाओं का किया निरीक्षण:हर परीक्षा हाल में CCTV लगे, बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment