Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में एक पति के लिए दो पत्नियों में घमासान:पति की जमानत कराने पहुंचीं थी दोनों, मारपीट में दोनों पक्षो की तीन महिलाएं घायल

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट परिसर में शुक्रवार शाम एक युवक की दो पत्नियां और उनके परिजन आपस में भिड़ गए। यह घटना तब हुई जब दोनों पत्नियां मारपीट के एक मामले में कोर्ट में पेश किए गए अपने पति की जमानत कराने पहुंची थीं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, देहली गेट थाना क्षेत्र के पूर्वा महावीर निवासी फुरकान का पहला निकाह लगभग 20 साल पहले गंगानगर निवासी शबाना से हुआ था। पारिवारिक विवाद के कारण उनके संबंधों में खटास आ गई। इसके बाद फुरकान ने करीब 8 साल पहले पूर्वा महावीर की ही रहने वाली शाहीन से दूसरा निकाह कर लिया। फुरकान वर्तमान में शाहीन के साथ पूर्वा महावीर में रहता है, जबकि उसकी पहली पत्नी शबाना गंगानगर में रहती है। शुक्रवार को फुरकान का पड़ोस के एक युवक से विवाद हो गया था, जिसके बाद देहली गेट पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। इसी दौरान उसकी दोनों पत्नियां भी कोर्ट परिसर पहुंच गईं। कोर्ट परिसर में किसी बात को लेकर दोनों पत्नियों और उनके परिजनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी संबंधित महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मारपीट में घायल हुई दोनों पत्नियों और उनके साथ आई एक अन्य महिला को उपचार के बाद शांति भंग की धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पेट्रोल पंपो लाइन नहीं:मैनेजर बोले- अफवाह फैलने से सेल बढ़ी, 6 से 12 हजार हजार लीटर प्रतिदिन की बिक्री
    Next Article
    विश्व शांति के लिए सतचंडी अनुष्ठान हुआ पूरा:प्रयागराज सहित तीन स्थानों पर हुआ आयोजन, स्वामी हरिनारायण ने दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment