Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में चोरी की कोशिश नाकाम:असफल बदमाश लौटे, फायरिंग से इलाके में दहशत

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में बुधवार रात चोरी की एक कोशिश नाकाम होने के बाद बदमाशों ने लौटकर फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शीशमहल मंडप के पास स्थित एक ई-रिक्शा गैराज में देर रात तीन युवक चोरी के इरादे से घुसे। गैराज के चौकीदार अनवर ने आहट सुनकर शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। पकड़े गए युवक पास के जैदी फार्म इलाके के निवासी बताए गए। सूचना मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और माफी मांगते हुए उन्हें छोड़ने की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने चेतावनी देकर तीनों को छोड़ दिया। हालांकि, कुछ ही देर बाद तीनों युवक तमंचे लेकर गैराज पर वापस लौटे। आरोप है कि उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपने घरों में छिप गए। हमला करने के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गैराज संचालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार वाहन ने किशोर को मारी टक्कर:सड़क पर गिरने के बाद कार ने रौंदा, केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में मौत
    Next Article
    मेरठ में युवक को बंधक बनाकर पीटा, करंट दिया:पार्षद के नेतृत्व में थाने पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment