Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में अगले 24 घंटों में बारिश का अलर्ट:जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, सीजन में पहली बार 36 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। आसमान में बादल छाने लगे और तेज आंधी ने मौसम को सुहावना बना दिया। इस बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। अगले 24 घंटों के दौरान मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, जिसका असर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा है। 30 मार्च को तापमान 36 डिग्री पहुंचा मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे धूल भरी आंधी का असर भी देखने को मिला। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। तेज हवाएं भी चल सकती हैं मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, जिसका असर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा है। इस अचानक बदलाव का असर जनजीवन पर भी पड़ा। दिनभर की गर्मी के बाद शाम को ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी और बाजारों व सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। हालांकि आंधी के कारण कुछ जगहों पर धूल उड़ने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और तेज आंधी या बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 40 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट:ललितपुर में तेज बरसात, काशी-मेरठ में बादल छाए; पारा 41 डिग्री पार
    Next Article
    हत्यारे मंजीत का डाटा यूपी कालेज ने किया ब्लॉक:अब नहीं निकाल पायेगा कोई भी जरूरी डाक्यूमेंट, 10 दिन बाद खुला कालेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment