Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जैरीकेन में मिलेगा 10 लीटर तक डीजल:बलरामपुर में किसानों को मिली राहत, प्रतिबंध हटा

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब पेट्रोल पंपों पर किसानों को जैरीकेन में अधिकतम 10 लीटर डीजल निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस कदम से खेती-किसानी के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि हाल ही में ईंधन को लेकर फैली अफवाहों के कारण जिले में घबराहट में खरीद (पैनिक बाइंग) की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस अव्यवस्था को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने जैरीकेन में डीजल वितरण पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। सुधार के बाद प्रशासन ने प्रतिबंध हटाया अब ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो चुकी है और स्थिति में सुधार के बाद प्रशासन ने यह प्रतिबंध हटा लिया है। अधिकारियों ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक किसान को आवश्यकतानुसार अधिकतम 10 लीटर डीजल जैरीकेन में उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन के अनुसार, इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों के खेती संबंधी कार्य प्रभावित न हों और उन्हें समय पर आवश्यक ईंधन उपलब्ध हो सके। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, केवल अपनी जरूरत के अनुसार ही ईंधन की खरीद करें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु और स्थिर बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर होकर चलेगी मऊ-अंबाला व मऊ-वलसाड स्पेशल ट्रेन:यूपी, दिल्ली, हरयाणा और गुजरात के लिए सफर होगा आसान
    Next Article
    लखनऊ में स्टंटबाजों का अड्डा बनी जनेश्वर पार्क रोड:पुलिस ने एलडीए को लिखा पत्र, कहा- हादसे रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment