Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 6 महीने बाद घर लौटा तोता 'किट्टू':अब ज्यादा 'मम्मी' बोलता, फल के बीज खाता; पहले से ज्यादा सो रहा

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ में 6 महीने बाद घर लोटा तोता 'किट्टू' पहले के मुकाबले कुछ बदल गया है। जहां किट्टू पहले मम्मी नहीं बोलता था और ज्यादा गोलगप्पे और आलू के पराठे खाता था लेकिन अब फलों के बीच ज्यादा खाने पसंद कर रहा है वही पहले से ज्यादा सो रहा है किट्टू के लौट के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। सभी ने मिलकर केक काटा और रेस्टोरेंट में जाकर पार्टी की। जिसमें घरवाले और रिश्तेदार शामिल हुए। तोते के मालिक अरशद ने बताया- 27 मार्च को मैं पियानो बजा रहा था, तभी आवाज सुनकर तोता वापस आ गया। वह मेरे कंधे पर आकर बैठ गया। तोता किट्टू 27 सितंबर, 2025 को लापता हुआ था। अरशद ने किट्टू को खोजने की काफी कोशिश की थी। उन्होंने इलाके में पोस्टर लगवाए थे और तोते को ढूंढकर लाने वाले को 5 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा भी की थी। हालांकि, इन प्रयासों के बावजूद किट्टू का कोई सुराग नहीं मिला था। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए तोते के मालिक अरशद की बातचीत पहले से थोड़ी चेंच हो गया है तोता तोते के मालिक अरशद बताते हैं कि पहले जब गया था तो दूध ब्रेड वगैरह सब खाता था और फल फ्रूट सब तरह के खा लेता था। ड्राइ फ्रूट भी ले लेता था, लेकिन अब थोड़ा सा इसके अंदर चेंजिज आ गए है। ड्राइ फ्रूट की जगह जब बीज वगैरह आते है, ना बजार में जो खरबूजे तरबूजे की बीज आते है, उनको ज़्यादा शौक से खाने लगा हैं। थोड़ा सा चेंजिंग और आई है कि यह पहले मम्मी मम्मी बोलता नहीं था, जब से आया हैं, एक चीज मम्मी और हर बात में मम्मी मम्मी बहुत बोलता हैं। मम्मी को देखते ही अब भूख लगती है, इस टाइम तो मम्मी बोलना इसने शुरू कर दिया हैं। अब थोड़ा जल्दी सो जाता है अब थोड़ा सा जल्दी सो जाता हैं, पहले मुकाबले में पहले थोड़ा सा लेट सोते थे और अब थोड़ा सा जल्दी सो जाता हैं। लगभग 8 बजे करीब सो जाते हैं पहले 10 बजे करीब सोते थे साथ साथ हमारे हाँ बिल्कुल हमारे साथ ही सोते हैं और पास ही सोते हैं जहां जहां ये पहले घूमता था सब जगह कैंट वगैरह में और रेस्ट्रॉन्ट वगैरह में और यारों दोस्तों कारखाने में मैं सब जगह ले गया है इसको सब जगह का हमने इसको इसके नाम का केक भी काटा और इसके नाम की दावत भी करी और इसके नाम की हमने कुरान खानी भी कर दी तोते के मालिक अरशद ने बताया- लास्ट टाइम कैंट में घुमाया है, इसको हमने कैंट में रेस्ट्रॉन्ट भी ले गया था। पानी के बताशे भी इसने खाएं। पराठा भी खाया साथ में। थोड़े फल फ्रूट भी खाए। घूमने इसको साथ ही लेकर जाते है। जीप में हो या फिर मोटरसाइकिल। यह बाइक पर ऐसे बैठ कर जाता कंधे पर और ना तो इसने कभी उड़ने की कोशिश की ना कभी उड़ कर गया। लेकिन उस दिन इत्तेफ़ाक़ से ये डर कर चला गया था। अब पढ़िए कैसे गायब हुआ था तोता साढ़े तीन साल पहले तोते को परिवार ने पाला था अरशद मेरठ के शाहपीर गेट क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते हैं। ऑटो गैराज का काम करने वाले अरशद ने साढ़े तीन साल पहले पहले एक तोता पाला था। अरदश बताते हैं कि पहले यह तोता खुद ही उनके आंगन में आ गया था। तब वह उड़ना नहीं जानता था। तभी से उसे अपने परिवार का सदस्य बना लिया। उसका नाम दिया किट्‌टू। देखते ही देखते वह परिवार में सभी से घुलमिल गया। बच्चों ने भी उसकी खूब देखभाल की। अरशद बताते हैं कि वह अपने वर्कशॉप में कुर्सी पर बैठे हुए थे। किट्‌टू भी पास ही में बैठा था। वह उसके साथ खेल रहे थे। इसी बीच वह बाहर की तरफ उड़ा। पहलवान होटल की तरफ गया। फिर उड़ गया। वह समझे थोड़ी देर में आ जाएगा। लेकिन नहीं आया। डाइनिंग टेबल पर खाना खाता था, पिंजरे में नहीं किया बंद अरशद बताते हैं कि परिवार में सभी ने किट्‌टू को बच्चे की तरह पाला। वह पिंजरे में नहीं रहता था। बच्चों के साथ ही रहता और खेलता था। वह परिवार के साथ ही डाइनिंग टेबल पर खाना खाता था। रात में सोने के लिए पिंजरे में जाता था। सुबह होते ही खुद ही पिंजरे से बाहर आ जाता था। अरशद के कांधे पर बैठकर शहर में घूमता था अरशद बताते हैं कि उन्होंने अपने किट्‌टू को कभी भी कैद में नहीं रखा। वह उसे लेकर बाहर घूमने जाते थे। अक्सर सिर्फ उसी को घुमाने के लिए बाहर निकलते थे। कभी दोपहिया तो कभी कार में लेकर घूमने जाते थे। घूमने के दौरान वह अरशद के कांधे पर ही बैठा रहता था। रास्ते में अरशद मुंह से सिटी की आवाज निकालते तो वह भी नकल में वैसी ही आवाज निकालता था। परिवार में 52 सदस्य, सभी तलाश में जुटे थे अरशद बताते हैं, उनके परिवार में कुल 52 सदस्य हैं। सभी लोग 'किट्टू' के लापता होने से चिंतित थे। तोते को खोजकर लाने वाले को 5,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। अरशद ने शहर में जगह-जगह पोस्टर भी चिपकाया था। अपने लापता तोता की तस्वीर भी पोस्टर में छपवाई थी। भास्कर सर्वे में हिस्सा लीजिए, पूरी तरह गोपनीय है… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा, 30 घायल:80 लोग बैठे थे, 2 बार घूमा, फिर टूटा; कई दुकानें दबीं यूपी के कुशीनगर में बुधवार देर रात 11.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिर गया। 30 लोग घायल हो गए। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग मदद के लिए दौड़े। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगरेप की कोशिश में विवि की कमेटी की जांच तेज:छात्रा के बयान की हुई वीडियो रिकार्डिंग, पिता को कमरे से बाहर निकाला
    Next Article
    यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर:35 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, बांदा रहा सबसे गर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment