Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 26 साल की महिला की गर्दन काटकर हत्या:पति 1 घंटे पहले ही घर से गया था, लौटा तो लाश देख फूट-फूटकर रोया

    6 hours ago

    2

    0

    मेरठ में शुक्रवार सुबह 26 साल की महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। लाश कमरे में बेड के बगल में फर्श पर पड़ी हुई थी। वारदात से एक घंटा पहले पति ई-रिक्शा लेकर मंडी गया था। वारदात का पता सुबह 8 बजे उस वक्त चला, जब उसकी तीनों बच्चियां मकान मालिक के पास पहुंचीं। उन्होंने पापा से बात कराने को कहा, तो मकान मालिक ने फोन मिलाकर दे दिया। बच्चियां फोन लेकर दूसरी मंजिल पर चली गईं और बात करते-करते रोने लगीं। आवाज सुनकर मकान मालिक की पत्नी ऊपर गईं, जहां उन्होंने महिला की लाश देखी। थोड़ी देर बाद ही पति साकिब (30) भी पहुंच गया। पत्नी कौसर की लाश देखकर वह दिल पर हाथ रखकर फूट-फूटकर रोने लगा। घटना शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। मकान मालिक की जुबानी, पूरा मामला जानिए बेटी बोली- चोर ने अम्मी को मारकर भागा साकिब की बेटी ने बताया- काले रंग के कपड़ों में एक चोर उनके कमरे में आया था। उसने अम्मी को पकड़ा और मारकर चला गया। उस वक्त उसकी दो बहनें सो रही थीं। अब्बू घर पर नहीं थे। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा- शुक्रवार सुबह लिसाड़ी गेट के पास महिला के हत्या की सूचना मिली थी। अभी परिवार वालों से बातचीत कर रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर में कोई फोर्स एंट्री नहीं मिली है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… टैंकर से दुल्हन का सिर कुचला, चुनरी में बटोरे चीथड़े:शाहजहांपुर में 4 की मौत, कार के परखच्चे उड़े; ससुर विदाई कराकर लौट रहे थे शाहजहांपुर में गुरुवार दोपहर हादसे में दुल्हन समेत 4 की मौत हो गई। परिवार दुल्हन को मायके से विदा कराकर घर ला रहा था। तभी रास्ते में टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलटी खाई और उसके परखच्चे उड़ गए। पार्ट्स सड़क पर बिखर गए। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु बम', ट्रंप ने अब दे दी नई धमकी, देखें यूएस टॉप 10
    Next Article
    ब्रजेश पाठक ने पूछा- जी जुड़ान कि नाहीं:हमारी सरकार मा तुम लोगन के सम्मान की गारंटी, सीएम योगी ने श्रमिकों को टूलकिट दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment