Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ की CCSU के छात्र सहायता केंद्र में लगी आग:बैंक भी आया चपेट में, फायर ब्रिगेड की कई गाडियों ने घंटों में पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार देर रात छात्र सहायता केंद्र में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास स्थित बैंक को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। आग लगते ही विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और देर रात तक अभियान जारी रहा। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में रहने वाले छात्र, विश्वविद्यालय कर्मचारी और होमगार्ड भी मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के चलते वे सफल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर छात्र सहायता केंद्र में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड जलकर नष्ट हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती से डेबिट कार्ड बदल कर उड़ाए 39 हजार:सीसीटीवी में आरोपी हुए कैद, FIR हुई दर्ज
    Next Article
    बागपत में आंधी-ओलावृष्टि से आम बागानों को भारी नुकसान:75 प्रतिशत फसल खराब होने का अनुमान, किसानों ने मांगी आर्थिक सहायता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment