Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प ने मोदी को फोन किया; सम्राट चौधरी बिहार के नए CM; यूपी में भाजपा विधायक बोले- मोदी-योगी की पूजा करो

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने PM मोदी को फोन करके 40 मिनट बातचीत की। उधर, सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। मॉर्निंग न्यूज में आपको बताएंगे 'धुरंधर' की कमाई के बारे में... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ट्रम्प ने मोदी को फोन किया, 40 मिनट बात की, दोनों ने कहा- होर्मुज स्ट्रेट का खुला रहना बहुत जरूरी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने PM मोदी को फोन किया। दोनों के बीच 40 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने ईरान जंग पर चर्चा की और होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने पर जोर दिया। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि फोन कॉल के दौरान PM मोदी ने ट्रम्प से कहा, 'भारत के लोग आपको पसंद करते हैं।' वहीं, PM मोदी सोशल मीडिया पर लिखा;- मुझे मेरे दोस्त राष्ट्रपति ट्रम्प का फोन आया। हमने दोनों देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में हुए काम और प्रगति पर बात की। हमने यह भी कहा कि आगे चलकर भारत और अमेरिका के रिश्ते को और मजबूत करेंगे। ट्रम्प-मोदी के बीच 20 दिन में दूसरी बातचीत: इससे पहले मोदी और ट्रम्प के बीच 24 मार्च को फोन पर बात हुई थी। तब मिडिल ईस्ट के हालात पर बात हुई थी। PM मोदी ने कहा था कि भारत चाहता है कि तनाव कम हो और जल्द से जल्द शांति बहाल हो। पढ़ें पूरी खबर... 2. सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, राज्य में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री, शपथ आज सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें पहले बीजेपी फिर NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। नीतीश ने सम्राट को माला पहनाई, फिर ताली बजवाई: सबसे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। फिर विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA की बैठक में नीतीश सम्राट के प्रस्तावक बने। नीतीश ने उन्हें माला पहनाई। विधायकों से ताली बजवाई। साथ ही नई सरकार को सहयोग देने की बात कही। सम्राट ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। आज सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण होगा। पढ़ें पूरी खबर... 3. लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव, 2029 से लागू होगा सरकार ने लोकसभा सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। अब सीटें 543 से बढ़ाकर 850 की जा सकती हैं, जिन्हें 2029 से लागू करने की तैयारी है। प्रस्ताव के मुताबिक 815 सीटें राज्यों और 35 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए होंगी। हालांकि, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने PM मोदी को लेटर भेजकर इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्रीय संतुलन बिगड़ सकता है। महिला आरक्षण 15 साल के लिए होगा: संसद के विशेष सत्र में 33% महिला आरक्षण लागू करने की भी तैयारी है। महिलाओं के लिए यह आरक्षण 15 साल के लिए होगा। यानी 2029, 2034 और 2039 के लोकसभा चुनावों तक। इसके बाद इसे बढ़ाने का फैसला संसद करेगी। आरक्षित सीटें हर चुनाव में बदलती रहेंगी, ताकि महिलाओं का हर जगह प्रतिनिधित्व मिल सके। पढ़ें पूरी खबर... 4. 'पत्थर पूजने से अच्छा मोदी-योगी को पूजो', BJP विधायक बोले- उनमें कुछ देने की क्षमता है हरदोई से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने कहा, ‘पत्थरों को पूजने से कुछ नहीं मिलेगा। अगर पूजा करनी ही है, तो योगी और मोदी की कीजिए, जिनसे आपको कुछ मिलेगा। बड़े-बड़े नेता आपको बेवकूफ बनाकर अपनी कुर्सी हथियाने का काम करेंगे।’ वह अंबेडकर जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। ‘हर घाट का पानी पीया है’: श्याम प्रकाश ने कहा कि मैं सभी पार्टियों में रह चुका हूं। हर घाट का पानी पीया है। अब भाजपा में हूं। दलितों की बात करने वाले नेता सिर्फ अपना स्वार्थ सिद्ध करते हैं। बड़े नेता आपको कुछ नहीं देने वाले, आप खुद अपने आपको स्थापित करना होगा। श्याम प्रकाश 2022 में गोपामऊ विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। पढ़ें पूरी खबर… 5. लखीमपुर में अंबेडकर मूर्ति टूटने पर बवाल, भीड़ ने महिला को पीटा; पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्ण नाथ में अंबेडकर जयंती पर मंगलवार शाम बवाल हो गया। ग्रामीणों ने बिना परमिशन डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी, जिसका एक महिला ने विरोध किया। पुलिस ने मूर्ति हटवाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए। धक्का-मुक्की और छीना-झपटी में मूर्ति टूट गई। पुलिस ने महिला की जान बचाई: भीड़ ने मूर्ति हटवाने वाली महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने महिला को भीड़ से निकालकर उसकी जान बचाई। मूर्ति टूटने के विरोध में लोगों ने रोड जाम कर दी। पुलिस पर पथराव कर दिया। सीओ, नायब तहसीलदार और चौकी इंचार्ज संसारपुर की गाड़ियों में आग लगा दी। लोग बोले- पुलिस ने लाठी चार्ज किया: आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया तो लोग भड़क उठे। कई जगहों पर तोड़फोड़ की। गाड़ियों को बीच सड़क पलट दिया। स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे के बाद हालात पर काबू पाया गया। पढ़ें पूरी खबर… 6. 'धुरंधर' के दोनों पार्ट ने वर्ल्डवाइड ₹3000 करोड़ कमाए, ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। धुरंधर के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 1307 करोड़ और दूसरे पार्ट ने 1718 करोड़ रुपए कमाए हैं। खास बात यह है कि धुरंधर-2 अभी सिनेमाघरों में चल रही है। दंगल ने अकेले वर्ल्डवाइड ₹2070 करोड़: फिल्म धुरधंर के दोनों पार्ट के बाद दंगल ने अकेले वर्ल्डवाइड 2070 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिर इसके बाद पुष्पा के दोनों पार्ट की कुल कमाई करीब ₹2,192 करोड़ के आसपास थी। पुष्पा ने करीब ₹350.10 करोड़ और दूसरे पार्ट ने ₹1,742.10 करोड़ दुनियाभर में कमाए थे। पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... राजस्थान में अब ‘घसीटाराम’ जैसे नाम बदल सकेंगे राजस्थान में अब ‘घसीटाराम’, ‘खोजाराम’ जैसे अटपटे नाम बदले जा सकेंगे। राजस्थान सरकार ‘सार्थक नाम अभियान’ के तहत 2950 बेहतर नामों के विकल्प देगी। इसका मकसद बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना है। पढ़ें पूरी खबर... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों को एक्स्ट्रा काम और प्रमोशन मिलने की संभावना है। कन्या राशि वालों की प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतीक की मौत के 3 साल...पत्नी शाइस्ता का पता नहीं:STF-ATS के साथ RAF तक खोज रहे; परिवार की 2 और महिलाएं भी फरार
    Next Article
    योद्धा ने अखिलेश सरकार की औकात बताई:मंत्रीजी के विभाग में दामाद की खोज; एनकाउंटर पर भाजपा MLC ने मोर्चा खोला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment