Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग, BJP कैंडिडेट पर हमला; ट्रम्प ने भारत को नरक का द्वार बताया; UP बोर्ड रिजल्ट में किसान की बेटियां टॉपर

    3 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इतिहास की सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक पोस्ट में भारत को नरक का द्वार बताया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि मोदी ने झालमुड़ी का जिक्र क्यों किया... ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड,पहले फेज में 93% मतदान:ममता बोलीं- SIR के विरोध में बंपर वोटिंग पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग हुई। बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेज में 92.56% मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85.13% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के आंकड़े रात 9 बजे तक हैं। इनमें बदलाव हो सकता है। दोनों राज्यों में आजादी के बाद अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। इससे पहले तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मतदान 2011 में 78.29% था, जबकि बंगाल में 2011 में 84.72% मतदान दर्ज किया गया था। ममता ने वोटिंग के बाद कहा;- बंगाल की जनता ने SIR के खिलाफ बंपर वोटिंग की है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि TMC का सूरज ढल चुका है। बंगाल में वोटिंग के दौरान मारपीट-झड़प, 5 घटनाएं… पूरी खबर पढ़ें... 2. ट्रम्प ने भारत को नरक बताने वाली चिट्ठी शेयर की, आरोप- भारतीय अमेरिका में बच्चों को जन्म देकर नागरिकता लेते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एंटी इंडिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें भारत और चीन को हेल होल यानी नरक का द्वार बताया गया है। उनका यह पोस्ट कट्टरपंथी अमेरिकी लेखक और रेडियो होस्ट माइकल सैवेज की चिट्ठी है, जिसमें जन्म के आधार पर नागरिकता देने की आलोचना की गई है। इसमें कहा गया कि दूसरे देशों से आए नागरिक अमेरिका आकर बच्चों को जन्म दिलाते हैं, जिससे उन्हें नागरिकता मिल जाती है और बाद में वे अपने परिवार को भी बुला लेते हैं। पूरी खबर पढ़ें... 3. UP बोर्ड रिजल्ट: 10वीं-12वीं में बेटियों ने टॉप किया, गरीब घरों के बच्चे चमके यूपी बोर्ड ने गुरुवार शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया। 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत और हाईस्कूल में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया। इस बार का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में दो दिन पहले जारी किया गया। इंटरमीडिएट में 80.38 और 10वीं में 90.42% स्टूडेंट पास हुए। 10वीं के टॉपर्स से जुड़ी खबर के लिए क्लिक करें 12वीं के टॉपर्स से जुड़ी खबर के लिए क्लिक करें 4. ईरान बोले- अमेरिका का सीजफायर एकतरफा, ट्रम्प बोले- होर्मुज अब हमारे कंट्रोल में है ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह के सीजफायर से इनकार कर दिया है। ईरान का कहना है कि सीजफायर तभी संभव है, जब होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका की नाकाबंदी हटाई जाएगी। वहीं, ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह अमेरिका के कंट्रोल में है। अमेरिकी नेवी की परमिशन के बिना कोई भी जहाज यहां से निकल नहीं सकता है। जब तक ईरान किसी समझौते पर नहीं आता, तब तक स्ट्रेट पूरी तरह बंद रहेगा। ट्रम्प बोले- होर्मुज में माइन बिछा रहे जहाजों को तबाह करें: ट्रम्प ने कहा, 'मैंने अमेरिकी नेवी को आदेश दिया कि होर्मुज में बारूदी सुरंगें (माइन) बिछा रहे छोटे से छोटे जहाजों को बिना हिचकिचाहट तबाह कर दिया जाए।' उन्होंने यह भी बताया कि बारूदी सुरंग हटाने वाले उनके जहाज स्ट्रेट को साफ कर रहे हैं। उन्होंने इस काम को तीन गुना तेजी से करने का आदेश दिया है। पूरी खबर पढ़ें... 5. मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्च विपक्षियों को लग रही, कहा- 4 मई को परिवर्तन होगा PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने झालमुड़ी का जिक्र किया। PM मोदी ने कहा कि झालमुड़ी ने कुछ लोगों को झन्नाटेदार चटका दिया है। झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन झाल TMC को लगी है। चार मई को बंगाल में भी बीजेपी की विजय का जश्न होगा। मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। PM मोदी ने आगे कहा;- पिछले 50 साल में ये पहला चुनाव है, जिसमें कम से कम हिंसा हुई है। वरना हर हफ्ते किसी को फांसी पर लटका देते थे और कह देते थे कि आत्महत्या कर ली। TMC का BJP को जवाब- न आए हो न आओगे: प्रधानमंत्री की रैली के बाद TMC ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- न आए हो, न आओगे। दरअसल, बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज की 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। 2021 के विधानसभा चुनावों में 142 में से 114 पर TMC को जीत मिली थी, वहीं भाजपा को 27 सीटें मिली थीं। पूरी खबर पढ़ें... 6. लोग चाहते हैं- UP के 354 विधायकों को टिकट न मिले, भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे यूपी में विधायकों को लेकर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। मौजूदा 400 में से 354 यानी 88.5% विधायकों को लोग 2027 के चुनाव में दोबारा उम्मीदवार देखना नहीं चाहते। पार्टीवाइज देखें तो लोग चाहते हैं कि भाजपा के 257 विधायकों में 226, यानी 88% को दोबारा टिकट न मिले। सपा के 105 विधायकों में से 96, यानी 91% से लोग नाराज हैं। भाजपा के सहयोगी दलों के 33 में से 30 विधायक लोगों को पसंद नहीं आए। पढ़ें पूरा सर्वे… 7. ओडिशा में गर्मी के चलते दोपहर में जनगणना रोकी गई, राजस्थान-UP में सड़कों पर पानी छिड़का जा रहा देश के आधे से ज्यादा राज्यों में हीटवेव जारी है। हीटवेव को देखते हुए ओडिशा सरकार ने दोपहर के समय जनगणना प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। वहीं, राजस्थान और यूपी में ठंडक के लिए सड़कों पर पानी छिड़का जा रहा है। बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पारा 40°C से 45°C के बीच बना हुआ है। जानिए आज का मौसम कैसा रहेगा: गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम होगा। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 😲 खबर हटके... कब्र में शव के साथ ₹1.5 करोड़ की कार दफनाई 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद:सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:रिटायर्ड लेक्चरर की पत्नी का मर्डर, 10वीं में दिशा पांडेय और 12वीं में अमित जिला टॉपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment