Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:रिटायर्ड लेक्चरर की पत्नी का मर्डर, 10वीं में दिशा पांडेय और 12वीं में अमित जिला टॉपर

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… यूपी बोर्ड के नतीजों में शहर की दिशा पांडेय ने 10वीं में जिला टॉप किया। 12वीं में अमित साहू टॉपर रहे। घर में घुसकर रिटायर्ड लेक्चरर की पत्नी की हत्या कर दी गई। बदमाश ने माला से गला कसा, फिर गर्दन काट दी। इसके बाद घर से कैश और जेवर लूट ले गए। लेक्चरर करीब 1 घंटे के लिए दवा लेने घर से बाहर गए थे। घर लौटकर आए तो पत्नी का खून से सना शव जमीन पर पड़ा था। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1- 10वीं में दिशा पांडेय और 12वीं में अमित साहू जिला टॉपर बने; दोनों एक ही स्कूल के छात्र यूपी बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार शाम जारी हुआ। 10वीं में पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुरम, नौबस्ता की दिशा पांडेय ने 96.83% अंक के साथ जिला टॉप किया। प्रदेश में 6वीं रैंक मिली। इसी स्कूल के 12वीं के छात्र अमित साहू ने भी जिला टॉप किया। दिशा पांडेय ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- मैं 5-6 घंटे रेगुलर पढ़ाई करती थी। एग्जाम के समय 10-12 घंटे पढ़ाई करने लगी। आगे मैं IAS बनना चाहती हूं। मैंने सेल्फ स्टडी और स्कूल में पढ़ाई की है। कोचिंग नहीं की। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। टॉपर अमित साहू ने कहा- भविष्य में IIT से इंजीनियरिंग करना है। बीटेक करके इंजीनियर बनना है। 2- रिटायर्ड लेक्चरर की पत्नी का मर्डर: घर में अकेली थीं, पति दवा लेने गए थे; गमछा ओढ़े बदमाश घर में घुसा कानपुर में गुरुवार दोपहर घर में घुसकर रिटायर्ड लेक्चरर की पत्नी की हत्या कर दी गई। बदमाश ने माला से गला कसा, फिर गर्दन काट दी। इसके बाद घर से कैश और जेवर लूट ले गए। लेक्चरर करीब 1 घंटे के लिए दवा लेने घर से बाहर गए थे। घर लौटकर आए तो पत्नी का खून से सना शव जमीन पर पड़ा था। पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारियों के लॉकर टूटे पड़े थे। सीसीटीवी में घर में भगवा गमछा ओढ़े हुए एक युवक दोपहर 1.16 बजे घुसता दिख रहा है। करीब 55 मिनट बाद 2.10 बजे वह बाहर निकला। युवक घर में जाते हुए तो खाली हाथ है, लेकिन लौटते समय झोला लेकर निकला। घर के पास एक महिला का मूवमेंट भी दिखा है। पढ़ें पूरी खबर... 3- गुरुकुल के छात्र को 11 बार सिगेरट से जलाया: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 43 चोट के निशान, आचार्य और उसकी गर्लफ्रेंड अरेस्ट लखनऊ के आलमनगर स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल में पढ़ने वाले 11 साल के दिव्यांश की मौत ने दिल दहला देने वाला सच सामने रखा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बच्चे के शरीर पर 43 चोटों के निशान थे और उसे 11 बार सिगरेट से जलाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक भारी वस्तु से बेरहमी से प्रहार किया गया, जिससे अंदरूनी चोटें आईं और इसी के चलते उसकी मौत हो गई। मामले में कुकर्म की आशंका भी जताई गई है, जिसके चलते चार स्लाइड बनाकर जांच के लिए लैब भेजी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर... 4- 'मैं बहुत परेशान हूं, कुछ गलत कर दूंगा': कानपुर में बेटियों की हत्या करने से पहले पिता ने दोस्त को कॉल की थी यार मैं बहुत परेशान हूं। कुछ समझ नहीं आ रहा है क्या करूं, कुछ गलत कर दूंगा। ये बातें दो बेटियों की हत्या करने वाले आरोपी पिता ने अपने दोस्त से कहीं। जब दोस्त ने पूछा कि क्या समस्या है। रुपए-पैसे की कोई दिक्कत है, तो आरोपी ने कहा नहीं रुपए की कोई दिक्कत नहीं है। करीब 15 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई। बिहार के रहने वाले दोस्त ने जल्द कानपुर आने की बात कही थी। कॉल डिटेल मिलने के बाद पुलिस ने दोस्त से पूछताछ कि और उसे कानपुर आने के लिए कहा। उसने आने से इनकार कर दिया। कहा- मेरे दोस्त ने इतना गंदा काम किया है। जेल भी चला गया तो आने का कोई फायदा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… 5- 40°C में बाइक पर बैठे मजदूर की मौत, परिजन बोले- तेज धूप के चलते जान गई कानपुर में चलती बाइक पर 40°C तापमान में बैठे-बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज धूप के कारण उसकी जान गई। वहीं, पुलिस हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रही है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट हो सकेगा, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा कि चलती गाड़ी से वह गिर गए थे। ग्रामीणों ने पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश की, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें पास के एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र छतमरा गांव में गुरुवार दोपहर में हुई। पढ़ें पूरी खबर... 6- सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक खुलेंगे स्कूल... डीएम का आदेश, अगले दो दिन होगी भीषण गर्मी कानपुर में आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। तापमान लगातार बढ़ रहा है। आईएमडी ने 24 और 25 अप्रैल का शहर में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इन 2 दिनों में तापमान भी एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूलों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक कर दिया गया है। दिन में गर्मी के चलते आमजन के साथ साथ जानवर भी परेशान हैं। चिड़ियाघर में बाघ के बाड़े में कूलर के साथ साथ छत में स्प्रिंकलर लगातार फुहारों से तापमान को गिराने का काम किया जा रहा है। सीएसए के वेदर डिपार्टमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सिय रहा, जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर… 7- कानपुर में बना प्रदेश का पहला मित्र कीट पार्क: कीट करेंगे फसलों की सुरक्षा; पेस्टीसाइड से मिलेगी राहत कानपुर में प्रदेश का पहला मित्र कीट पार्क (एंटोमोफेज पार्क) बना है। आईसीएआर के इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पल्स एंड रिसर्च (आईआईपीआर) कैंपस में डीएसटी से मिले फंड से इस पार्क को बनाया गया है। इस पार्क में फूल और औषधीय पौधों को लगाया गया है। इस पार्क में रोपे गए पौधों की खासियत यह है कि इनमें उन कीटों का घर है, जो कि फसल को खराब करने वाले शत्रु कीटों को अपना भोजन बनाते हैं। फिलहाल आईआईपीआर कैंपस में मॉडल के तौर पर पार्क को डेवलप किया गया है। पढ़ें पूरी खबर... 8- जू में एक बाघ पर 1 लाख महीना खर्च: इलेक्ट्रोलाइट्स का घोल पीते हैं, 24 घंटे VIP देखभाल की जाती है कानपुर चिड़ियाघर में रहने वाले एक बाघ का खर्च 1 लाख रुपए प्रति महीने के आसपास है। यहां रहने वाले जानवरों का खर्च इंसानों के खर्च से 5 गुना ज्यादा है। जबकि एक मध्यम वर्गीय परिवार एक महीने मे 15 से 20 हजार रुपए के खर्च में अपने परिवार का भरण पोषण कर लेता है। यही खर्च सर्दियो के दिनों में करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। ऐसे में एक मध्यम वर्गीय परिवार के खर्च से ज्यादा एक बाघ के ऊपर खर्च किया जा रहा है। लेकिन अब गर्मियों में टेम्परेचर 44 डिग्री के पार हो गया है। ऐसे में चिड़ियाघर के जानवरों, पक्षियों और अन्य जीवों के खर्च और बढ़ गए है। पढ़ें पूरी खबर... 9- उर्सला में 15 दिनों तक अखिलेश दुबे का इलाज होगा: मानसिक रोग के डॉक्टर करेंगे इलाज, उसके बाद होगी घुटने की सर्जरी कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती अखिलेश दुबे की सेहत में सुधार हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि उनका बीपी और शुगर अब सामान्य हो गया है। पहले से मौजूद सेप्टीसीमिया व यूरिन इन्फेक्शन (यूटीआई) की समस्या भी काफी हद तक ठीक हो चुकी है। उनका 15 दिनों तक मानसिक उपचार जारी रहेगा। हालांकि अखिलेश दुबे अभी कुछ दिन और अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा। डॉक्टरों ने बताया कि अखिलेश दुबे को 6 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जांच में संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें सामने आई थीं। करीब 15 दिन तक इलाज चलने के बाद उनकी स्थिति में सुधार आया है। पढ़ें पूरी खबर… 10- पांचवीं मंजिल से कूदा वकील, बोला- पापा जीते, मैं हारा:बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो कानपुर में गुरुवार दोपहर 23 साल के वकील ने कचहरी की 5वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने 2 पेज का नोट लिखकर वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाया। लिखा- अब तक जो चीजें मेरे साथ घटित हुईं, मुझे नहीं लगता कि इस तरह से बेगैरत की जिंदगी जीने लायक है। करीब 6 वर्ष की उम्र में फ्रिज में रखा आम का जूस पी लिया तो निर्वस्त्र कर घर से बाहर भगा दिया गया। हर मिनट शक की नजरों से देखना, एक एक मिनट का हिसाब लेना… ये मानसिक टॉर्चर ही है। हाईस्कूल रिजल्ट आने से पहले मेरे पापा ने मुझे धमकी दी कि अगर नंबर कम आए तो निर्वस्त्र कर घर से भगा देंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग, BJP कैंडिडेट पर हमला; ट्रम्प ने भारत को नरक का द्वार बताया; UP बोर्ड रिजल्ट में किसान की बेटियां टॉपर
    Next Article
    मथुरा में बोर्ड परीक्षा के टॉपर की कहानी:पिता ने हाईस्कूल नहीं की पास,बेटी ने जिला टॉप किया,मजदूर की बेटी डिफेंस सर्विस के जरिए करना चाहती है देश सेवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment