Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मार्क्स एकरमैन के शतक से साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में:दूसरे दिन स्टंप्स तक स्कोर-287/4; पहले टेस्ट में बांग्लादेश से 113 रन पीछे

    13 hours ago

    2

    0

    बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। जोहान्सबर्ग में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने पहली पारी में 4 विकेट पर 287 रन बना लिए। एकरमैन ने 163 गेंदों पर 157 रन बनाए। एकरमैन ने जुबैर हमजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 202 रन की साझेदारी की। हमजा 83 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका अब बांग्लादेश के पहली पारी के 400 रन से 113 रन पीछे है। चौथे टेस्ट में एकरमैन का पहला शतक 25 साल के एकरमैन ने अपने चौथे टेस्ट में पहला शतक लगाया। उन्होंने पारी में 21 चौके और एक छक्का लगाया। एकरमैन ने लगातार तीसरी टेस्ट पारी में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले उन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट में कभी ओपनिंग नहीं की थी। इसके बावजूद कोच शुक्री कॉनराड ने उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी दी। एकरमैन ने इस फैसले को सही साबित किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। एक पारी में वे 95 रन बनाकर आउट हुए थे। हमजा ने एकरमैन के साथ पारी संभाली साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एडेन मार्करम ने चौका लगाया, लेकिन दूसरे ओवर में हसन महमूद की गेंद पर विकेटकीपर लिटन दास को कैच दे बैठे। टीम ने लंच तक एक विकेट खो दिया था और उस समय बांग्लादेश की पहली पारी के स्कोर से 382 रन पीछे थी। इसके बाद एकरमैन ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज की गेंदों पर भी आक्रामक शॉट लगाए। दूसरी ओर, लंबे समय बाद टेस्ट टीम में लौटे जुबैर हमजा ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पहली 40 गेंदों पर 17 रन बनाए, लेकिन बाद में रन गति बढ़ाई। चाय तक हमजा 77 गेंदों पर 48 रन बना चुके थे। आखिरी सेशन में उन्होंने 82वीं गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 202 रन जोड़े। हमजा ने 83 रन बनाए। बावुमा और एकरमैन ने 61 रन जोड़े हमजा के आउट होने के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा क्रीज पर आए। उन्होंने एकरमैन के साथ 61 रन की साझेदारी की, जिसमें उनका योगदान 10 रन का रहा। एकरमैन ने मोमिनुल की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाकर 150 रन पूरे किए। आखिरकार हसन महमूद की गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में वे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर तस्किन अहमद को कैच दे बैठे। इसके बाद मैथ्यू ब्रीट्जके भी ज्यादा देर नहीं टिके। महमूद ने उन्हें विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच कराया। दिन का खेल खत्म होने तक बावुमा 19 और रयान रिकेल्टन 7 रन बनाकर नाबाद थे। महमूद ने 3 विकेट लिए, रिकेल्टन का कैच छूटा बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 62 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने मार्करम, एकरमैन और ब्रीट्जके को आउट किया। महमूद के पास रिकेल्टन को आउट करने का भी मौका था। उनकी गेंद पर रिकेल्टन के बल्ले का किनारा लगा, लेकिन लिटन दास कैच नहीं पकड़ सके। उस समय रिकेल्टन खाता भी नहीं खोल पाए थे। वे दिन का खेल खत्म होने तक 7 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश ने 400 रन बनाए, लिटन का आठवां टेस्ट शतक इससे पहले बांग्लादेश ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 400 रन पर समाप्त की। टीम ने सुबह 4 विकेट पर 382 रन से आगे खेलना शुरू किया था। लिटन दास 92 रन पर नाबाद थे। उन्होंने मेहदी हसन मिराज के साथ पारी आगे बढ़ाई। लिटन ने 154 गेंदों पर अपना आठवां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने मार्को यानसन की गेंद पर छक्का लगाकर 100 रन पूरे किए। शतक के बाद उन्होंने जेब से एक पर्ची निकाली, जिस पर अपनी बेटी अनायरा के लिए जन्मदिन का संदेश लिखा था। उन्होंने अपना शतक बेटी को समर्पित किया। लिटन 120 रन बनाकर डेन पैटरसन की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने मिडविकेट पर वियान मुल्डर को कैच दिया। मेहदी हसन भी पैटरसन की गेंद पर पहली स्लिप में कैच आउट हुए। बांग्लादेश की पहली पारी में तौहीद हृदोय ने 137 और लिटन दास ने 120 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 70 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत के टी-20 मैच अमेरिका-कनाडा में होंगे:वेस्टइंडीज जुलाई 2027 में मेजबानी करेगा; वॉशिंगटन और टोरंटो रेस में आगे, लॉस एंजिलिस भी विकल्प
    Next Article
    अफगानिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे जीत से 5 विकेट दूर:मुजरबानी-क्रेमर की 90 रन की साझेदारी; चौथे दिन स्टंप्स तक अफगानिस्तान- 143/5

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment