Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में टेंपो पर पलटा हाइवा, 3 की मौत:तीन गंभीर घायल, सवारियां उतारते समय हादसा; जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

    19 hours ago

    4

    0

    मिर्जापुर में शनिवार रात सवारियां उतार रहे टेंपो पर राख से लदा हाइवा पलट गया। टेंपो पूरी तरह हाइवा के नीचे दब गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार रात करीब 8 बजे नारायणपुर चौकी क्षेत्र के सिकिया गांव के तिराहे पर हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 2 तस्वीरें… प्रत्यक्षदर्शी बोले- लहराते हुए आया हाइवा प्रत्यक्षदर्शी गौतम यादव ने बताया- वह रात करीब 8 बजे तिराहे पर खड़े थे। तभी तेज रफ्तार हाइवा क्रॉसिंग पार करके लहराते हुए आया और सड़क किनारे सवारियां उतार रहे टेंपो पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव कार्य हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद हाइवा के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस और राहत टीम भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई। जेसीबी की मदद से हाइवा हटाकर राहत और बचाव कार्य किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा भी मौके पर पहुंच गए। 3 की मौत, तीन गंभीर घायल एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया- हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। उनके शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान चुलबुल (15), शहादत (15) और बाबू सोनकर (22) के रूप में हुई है। हादसे में मरने वाले दो लोगों की पहचान अंजना (55) मोहन राजभर (56) निवासी वाराणसी के रुप में हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिसीमन बिल को मायावती का समर्थन:बोलीं-महिला आरक्षण में SC-ST महिलाओं को मिले अलग कोटा
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शाह का वादा-प्रदेश का बंटवारा नहीं; जूनियर को नचवाने में 38 MBBS छात्र सस्पेंड,अफसर बनकर लूटा 5 किलो सोना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment