Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में कार से 300 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त:दो तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे खेप

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में ड्रमंडगंज पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 300 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई ड्रमंडगंज घाटी स्थित बरम बाबा मोड़ के पास की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश की ओर से एक संदिग्ध कार बिहार की तरफ जा रही है। इस सूचना के आधार पर रविवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस टीम ने बरम बाबा मंदिर के पास घेराबंदी की। सफेद रंग की क्रेटा कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम शराब की इतनी बड़ी खेप देखकर चौंक गई। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान नागेंद्र शाह (निवासी दानापुर, पटना) और इशू सिंह (निवासी किंजर, जहानाबाद, बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे हरियाणा से शराब लादकर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस के अनुसार, कार पर दिल्ली का फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ था और वाहन का कोई वैध रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। कार के अंदर से झारखंड का एक और फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुआ है। बरामद शराब में रॉयल रणथम्भौर, हंड्रेड पाइपर, जॉनी वॉकर रेड लेबल, जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल, ऑफ सेल्यूट वोडका और वेलेंटाइन जैसे विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। कुल 300 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि दोनों तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। प्रयुक्त कार को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार विनोद यादव:दूसरे नंबर की पसंद बनी भाजपा, जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    हस्तिनापुर सीट पर सपा के प्रभुदयाल वाल्मीकि पहली पसंद:भाजपा से अमल खटीक, बसपा से अरुण कुमार पसंदीदा उम्मीदवार, राज्यमंत्री का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment