Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 26 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार:13 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त कर आरोपियों को भेजा जेल

    3 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में कटरा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पांच अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 4 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगी रोड पर की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजू जायसवाल, पंकज कुमार, सुनील कुमार, राजीव राम और राजकुमार जायसवाल के रूप में हुई है। ये सभी चंदौली के निवासी हैं। 3 बाइकों को किया सीज तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 26 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। तस्कर इस गांजे को तीन मोटरसाइकिलों के जरिए परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने गांजे के साथ तीनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर सीज कर दिया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे ओडिशा के संभलपुर से थोक में गांजा खरीदते थे। इसके बाद मोटरसाइकिल से इसे मिर्जापुर लाते थे और सोनभद्र सहित आसपास के जिलों में छोटे-छोटे हिस्सों में बेचते थे। इससे होने वाली कमाई को वे आपस में बांट लेते थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इससे उनके आपराधिक नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। इस संबंध में कटरा कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस सफल कार्रवाई में कटरा कोतवाली के थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में व्यापारियों ने पकड़े फर्जी इनकम टैक्स अफसर, VIDEO:आरोपियों की कार को घेरा, 3 लोगों का कॉलर पकड़कर नीचे उतारा, पुलिस बुलाई
    Next Article
    बदायूं में गंगा में डूबे युवक का शव मिला:तीन दिन बाद उसहैत थाना क्षेत्र में बरामद, नहाते समय डूब गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment