Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरी का झांसा देकर युवती को देह व्यापार में धकेला:कानपुर में एक गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश; पीड़िता को संवासनी गृह भेजा गया

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल की एक युवती को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य सरगना सहित अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम कोलकाता रवाना की गई है। पीड़िता को पुलिस ने संवासनी गृह भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी युवती को ‘कोलकाता के दादा’ नाम के एक व्यक्ति और कानपुर निवासी रोहित वर्मा ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीद में युवती उनकी बातों में आकर कानपुर पहुंच गई। आरोप है कि कानपुर पहुंचते ही उसे बंधक बना लिया गया और जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। इस दौरान उस पर लगातार दबाव बनाया गया और बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाती थी। दो दिन पहले युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने में सफल रही। वह सीधे पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके, एडीसीपी लाइन शिवा सिंह और ट्रेनी आईपीएस सुमेध एम जाधव के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शुक्रवार देर शाम आईआईटी मेट्रो स्टेशन के पास से आरोपी रोहित वर्मा को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से एक न्यूज पोर्टल का आईडी कार्ड और शहर के कई होटलों के नाम व मोबाइल नंबरों की सूची बरामद हुई। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूरनपुर सीट पर कौन मजबूत, विधायक बाबूराम या कोई और:सपा से आरती महेंद्र या प्रदीप सोनकर? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    लखीमपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश, ओले गिरे:बारिश से 32 से 20 डिग्री पहुंचा पारा, किसानों की चिंता बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment