Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में व्यापारियों ने पकड़े फर्जी इनकम टैक्स अफसर, VIDEO:आरोपियों की कार को घेरा, 3 लोगों का कॉलर पकड़कर नीचे उतारा, पुलिस बुलाई

    5 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में शनिवार को इनकम टैक्स अधिकारी बनकर व्यापारियों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दरअसल गुरुवार को एक व्यापारी की दुकान पर इनकम टैक्स अफसर बनकर कुछ लोग पहुंचे थे। उन्होंने अपना आईडी कार्ड भी दिखाया। व्यापारियों को हाव-भाव से उन पर शक हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी गोलमोल जवाब देने लगे और भागने लगे। व्यापारियों ने आरोपियों की कार को घेर लिया। तीन को खींचकर नीचे उतारा। मुख्य आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई। उनकी कार जब्त कर ली। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बयान जारी कर मामले का खुलासा किया। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, शादियाबाद और सैदपुर क्षेत्रों के बाजारों में कई दिनों से व्यापारियों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। एक संगठित गिरोह इनकम टैक्स अफसर बनकर दुकानों पर छापा करता था। कार्रवाई का डर दिखाकर व्यापारियों से रुपए ऐंठता था। गुरुवार दोपहर को फिर शादियाबाद बाजार में फर्जी इनकर अफसर बनकर कुछ लोग एक दुकान पर पहुंचे। दुकानदार ने इसकी सूचना उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष इकरामुल हक को दी। इकरामुल हक सूचना पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने अफसर बनकर आए लोगों से बातचीत करनी शुरू की तो उनके हावभाव और कार्यशैली से शक हुआ। उन्होंने बाजार के व्यापारियों को मौके पर बुला लिया। अफसर बनकर आए लोगों को पकड़ने की कोशिश की। गिरोह के सदस्य कार पर सवार होकर भागने लगे। व्यापारियों को डराने-धमकाने की कोशिश की, लेकिन व्यापारियों ने उनकी कार को चारो तरफ से घेर लिया। व्यापारियों ने ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति को बाहर खींचने की कोशिश की। व्यापारियों ने गिरोह के तीन सदस्यों को गाड़ी से नीचे उतारा। उनका कॉलर पकड़ते हुए ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़कर ले गई। व्यापारियों ने शादियाबाद थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, गिरोह में एक महिला समेत लगभग 8 लोग शामिल हैं। व्यापारियों ने मौके पर 3 आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मुख्य आरोपी सरस कुमार गुप्ता की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। सरस गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह खुद को चीफ कमिश्नर बताकर व्यापारियों को धमकाता था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… किस हॉस्पिटल में किसका ट्रांसप्लांट, सब सीक्रेट:ढाई करोड़ में अफ्रीकी महिला का ऑपरेशन कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का कनेक्शन सिर्फ यूपी ही नहीं, विदेश से भी जुड़ रहा है। विदेशों के मरीज भी यहां चोरी-छिपे किडनी ट्रांसप्लांट कराने आते थे। तस्करों ने दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में किडनी ट्रांसप्लांट का खेल करने के लिए हॉस्पिटल और डॉक्टरों का पैनल बना रखा है। डोनर और रिसीवर दोनों से डील फाइनल होने के बाद यह लोग देश के अलग-अलग ठिकानों पर अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट करते थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU की फैकल्टी आफ लैंग्वेजेज से सीखें भाषाएं:बीए और एमए के अलावा फ्रेंच व जर्मन में डिप्लोमा कोर्स
    Next Article
    मिर्जापुर में 26 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार:13 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त कर आरोपियों को भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment