Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनीष हत्याकांड; फरार 5 अभियुक्तों पर 50-50 हजार का इनाम:वाराणसी में कार से धक्का लगने के बाद पीट-पीटकर व्यापारी को मार डाला था

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के फूलपुर थानाक्षेत्र के घमहापुर में महिला को कार से टक्कर लगने के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कार चालाक मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। 26 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद घमहापुर में परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा था। साथ ही सियासी हलचल भी तेज हुई थी। इस प्रकरण में अब वाराणसी पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मनीष हत्याकांड में जहां 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं पांच फरार अभियुक्तों पर 25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया है। ऐसा पहली बार है जब एक साथ पांच आरोपियों पर 50 हजार का इनाम एक साथ घोषित किया गया है। वाराणसी पुलिस ने बढ़ाई इनाम की राशि घमहापुर में मनीष हत्याकांड में नामजद आशीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, 2.मनीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, 3.दीपक राजभर पुत्र दिलीप राजभर, 4.गोविंद राजभर पुत्र जंगाली राजभर, 5.नागेंद्र राजभर पुत्र जंगाली राजभर, निवासीगण ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस इन्हे पकड़ने के लिए दबिश डाल रही है। हाल ही में पुलिस आयुक्त ने सभी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। जिसे बढ़ाकर 50-50 हजार रुपए कर दिया गया है। अभी तक 9 अभियुक्त हो चुके हैं गिरफ्तार मनीष सिंह हत्याकांड में थाना फूलपुर में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनोज प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, योगेन्द्र प्रजापति एवं अभिषेक उर्फ बुद्धू को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दबिश डालकर आरपियों को आश्रय देने वाले किशन कुमार निवासी ग्राम केशवपुर, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर, आशीष कुमार निवासी ग्राम केशवपुर, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर, अजय कुमार निवासी ग्राम समोगरा, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, प्रदीप भारद्वाज निवासी ग्राम रैचनपुर, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी और शिव मोहन राजभर निवासी ग्राम समोगरा, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पूरा मामला पढ़िए… फूलपुर थानाक्षेत्र के घमहापुर के ग्रामीणों के अनुसार, रविवार 26 अप्रैल की देर रात करीब 12 बजे मनीष अपनी फैक्ट्री से गांव कार से लौट रहे थे। घर से करीब 5 किलोमीटर दूर इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री है। गांव के रास्ते में वह अभी घमहापुर में घुसे थे कि कार के सामने अचानक से बिंदु प्रजापति नाम की महिला आ गई। वह ब्रेक लगाते लेकिन महिला को ठोकर लग गई। मनीष ने कार रोकी और महिला के पास गए। अस्पताल पहुंचाने में मदद के लिए गांव के लोगों को पुकारने लगे। लोग जुटे तो अस्पताल ले जाने में मदद करने की बजाय मनीष से ही उलझ गए। कारोबारी ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने और पूरा खर्च उठाने की बात कही लेकिन लोग माने नहीं। मृतक के चाचा अरुण सिंह के अनुसार, उनके भतीजे को 10-12 की संख्या में लोगों ने घेर लिया। ईंट से पहले उसकी कार को तोड़ दिया। इसके बाद उसे मारने पीटने लगे। मनीष छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते रहे लेकिन लोग नहीं माने। वे लोग ईंट से उसे मारते रहे। कारोबारी सड़क पर तड़पते रहे और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। मनीष की मौत के बाद पुलिस को सूचना मनीष की मौत के बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फूलपुर थाने की पुलिस पहुंची तो कारोबारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया और परिजन को सूचना दी। उधर, घायल महिला को अस्प्ताल पहुंचाया गया। मृतक कारोबारी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने 8 नामजद और 7 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया। डीसीपी नीतू कादयान, एडीसीपी नृपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स और पीएसी ने गांव में फ्लैग मार्च किया। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई है। गांव में तनाव को देखते हुए 5 थानों की फोर्स और पीएसी तैनात है। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र सिंह ने बताया- आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। कारोबारी की 10 साल पहले हुई थी शादी कारोबारी मनीष सिंह (38) की शादी करीब 10 साल पहले अंकिता सिंह से हुई थी। दंपत्ति दो बेटियां मैत्री सिंह (8), चित्रा सिंह (6) और 6 महीने का एक बेटा भैरव सिंह है। पिता गुलाब सिंह की 20 साल पहले और मां की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। कारोबारी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। दो बहनें मनीषा सिंह, मोनिका सिंह की शादी हो चुकी है। धनंजय सिंह, विनीत सिंह, अजय राय ने जाना हाल मौत के बाद घमहापुर गांव में सियासी हलचल देखने को मिली। मनीष सिंह के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी विनीत सिंह भी पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेंदुए के हमले में घायलों को मिलेगा मुआवजा:मुरादाबाद में वन विभाग ने 6 लोगों को 1-1 लाख रुपये देने का प्रस्ताव भेजा
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 4 मई - आपके काम की खबर:लखनऊ विकास भवन में दिशा कमेटी, गोमतीनगर में ITF जूनियर टेनिस चैंपियनशिप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment