Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप:चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में सोमवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेवा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बौद्ध धर्म के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की मांग की। संगठन ने अपनी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति, जो दिल्ली में एक कोचिंग सेंटर चलाता है, बौद्ध धर्म के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। उस पर धार्मिक भावनाओं को गलत तरीके से इस्तेमाल करने का भी आरोप है। पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के लोगों ने उस व्यक्ति को पहले भी कई बार समझाने का प्रयास किया था कि किसी के धर्म को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है, लेकिन उसने अपनी आदतों में कोई सुधार नहीं किया। उन्होंने प्रशासन से उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी धर्म के खिलाफ अपशब्द कहने का प्रयास न करे। इस प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, मनोज कुमार शाक्य, कमलेश शाक्य, राहुल शाक्य, ऋषि सम्राट शाक्य और रविंद्र कुमार शाक्य सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान जेल में बंद मर्चेंट नेवी ऑफिसर्स भारत वापस लौटे:4 महीने बाद मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे 8 भारतीय, प्रतापगढ़ के अनिल सिंह, गाजियाबाद के केतन भी शामिल
    Next Article
    घरेलू हिंसा के बाद खड़ा किया व्यवसाय:मुजफ्फरनगर की प्रतिभा सरकारी योजनाओं से बनीं आत्मनिर्भर, अब अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment