Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में मंदिर निर्माण पर दबंगों का कब्जा:नगरिया गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

    5 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के नगरिया गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में शिव मंदिर के लिए आरक्षित भूमि पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे मंदिर निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी नगरिया वार्ड संख्या 28 देहात मैनपुरी में शिव मंदिर के पास गाटा संख्या 603ख और 603 पर एक बीघा से अधिक भूमि खाली पड़ी है। इस भूमि पर शिव मंदिर और धर्मशाला का निर्माण किया जाना है। शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजवीर पुत्र हरनंदन सिंह निवासी पुरोहिताना, शहर मैनपुरी ने फर्जी तरीके से गाटा संख्या 636 और 603 पर कब्जा कर लिया है। वह इस भूमि को अपनी बताकर ग्रामीणों को मंदिर निर्माण से रोक रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, राजवीर ने धमकी दी है कि यदि किसी ने मंदिर या अन्य कोई निर्माण कार्य किया तो उसे ध्वस्त करा दिया जाएगा और ग्रामीणों को जान से मार दिया जाएगा। ग्रामीणों ने राजवीर को दबंग और भू-माफिया बताया, जिसका मुख्य धंधा गरीबों की भूमि और मकानों पर कब्जा करना है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में उचित कार्रवाई करने और शिव मंदिर के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग की है। शिकायत पत्र पर रामसनेही लाल (पुजारी), दिलीप, विनोद, बृजेश, विक्रम कुमार, अभिनव, बनारस, अजीत राज, धनीराम, विपिन, राजेश और अवध सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में सफाईकर्मी ने कांग्रेस नेता के घर डाला कूड़ा:पुलिस से झड़प, कई हिरासत में; नगर पालिका का काम ठप
    Next Article
    सपा ने 50 नेता साल छोटी लड़की से निकाह किया:गाजियाबाद में 11 बच्चों का पिता पूर्व पार्षद, दूसरी बेगम बोली- बच्चे पैदा करके छोड़ देता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment