Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में सफाईकर्मी ने कांग्रेस नेता के घर डाला कूड़ा:पुलिस से झड़प, कई हिरासत में; नगर पालिका का काम ठप

    6 hours ago

    3

    0

    मुज़फ्फरनगर के खतौली में सफाई व्यवस्था को लेकर एक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। कांग्रेस नेता जमील अंसारी को सफाई न होने की शिकायत करना महंगा पड़ गया, जब नाराज सफाईकर्मियों ने उनके घर के बाहर कूड़ा डालकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया है कि कांग्रेस नेता जमील अंसारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से क्षेत्र में सफाई न होने की शिकायत की थी। इसके बाद सफाईकर्मी आक्रोशित हो उठे। उन्होंने अन्य स्थानों से ट्रॉलियों में कूड़ा लाकर अंसारी के मकान के बाहर डाल दिया और मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। कूड़ा डाले जाने की सूचना पर जब नेता पक्ष द्वारा इसे हटाने की मांग की गई, तो मामला और गरमा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा कर रहे सफाईकर्मी पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने खतौली नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि सहित कुछ सफाईकर्मियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इस कार्रवाई के विरोध में सफाई कर्मचारी संघ ने तत्काल हड़ताल का ऐलान कर दिया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी नगर पालिका परिसर में एकत्र हो गए और काम बंद कर दिया। सफाई कर्मचारी संघ का आरोप है कि कांग्रेस नेता जमील अंसारी ने अधिशासी अधिकारी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की थी, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक जमील अंसारी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक नगर पालिका का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए खतौली चेयरमैन शाहनवाज लालू, अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालने और शांत करने का प्रयास किया। सीओ रूपाली राय चौधरी ने बताया- सूचना मिली थी कि नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा एक व्यक्ति के घर के बाहर कूड़ा डाला गया है। जांच में सामने आया कि एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और कर्मचारियों को समझाकर मौके से हटाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में सड़क हादसे में युवक की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 15 फीट हवा में उछला मृतक
    Next Article
    मैनपुरी में मंदिर निर्माण पर दबंगों का कब्जा:नगरिया गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment