Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में किसान की बेटी मानसी बनी जिला टॉपर:91.60% के साथ लहराई सफलता की पताका, 7 किमी दूर साइकिल से जाती थीं कोचिंग

    2 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में इंटरमीडिएट का रिजल्ट आते ही गोशलपुर गांव में जश्न का माहौल है। किसान परिवार की बेटी मानसी गंगा ने 91.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली मानसी गंगा ने 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। मानसी की सफलता की खबर मिलते ही गांव और आसपास के लोग उनके घर पहुंचने लगे। बधाई देने वालों का तांता लग गया। मानसी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि वह घर से करीब 7 किलोमीटर दूर साइकिल से कोचिंग जाती थीं। सर्दियों के घने कोहरे में भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। शुरुआत में वह 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं, लेकिन परीक्षा नजदीक आने पर यह समय बढ़ाकर 16 घंटे तक कर दिया। कई बार वह देर रात 2 से 3 बजे तक पढ़ाई करती थीं। मानसी का लक्ष्य सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है। वह आगे NDA परीक्षा पास कर देश सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने अन्य छात्रों को संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों से घबराए बिना लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। मानसी की सफलता के पीछे परिवार का संघर्ष भी प्रेरणादायक है। उनकी मां पूजा मिश्रा, जो एक पैर से दिव्यांग हैं, ने बताया कि उन्होंने बेटी की पढ़ाई में कभी बाधा नहीं आने दी और घर की जिम्मेदारियां खुद संभालीं। पिता मुनीश मिश्रा धार्मिक कार्य और खेती से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। मानसी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि परिवार और गुरुजनों का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। उनकी यह सफलता अब जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ की प्रतीक्षा पांडे प्रदेश में चौथे स्थान पर:यूपी बोर्ड हाईस्कूल में जिले की छात्राओं का दबदबा
    Next Article
    महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री गुर्जर का बयान:विपक्ष पर लगाया महिलाओं के अपमान का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment