Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में कुरावली सुपरकिंग्स ने सुल्तानगंज डायनामाइट को हराया:एमटीपीएल टीचर्स प्रीमियर लीग में 7 विकेट से जीत दर्ज की

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के क्रिश्चियन फील्ड में मंगलवार को एमटीपीएल टीचर्स प्रीमियर लीग का एक मुकाबला खेला गया। इसमें कुरावली सुपरकिंग्स ने सुल्तानगंज डायनामाइट को 7 विकेट से हरा दिया। सुल्तानगंज डायनामाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट पर 119 रन बनाए थे। सुल्तानगंज की ओर से सुरजीत ने 22 रन, राहुल ने 21 रन और नीरज व जीतू ने 19-19 रनों का योगदान दिया। कुरावली सुपरकिंग्स के गेंदबाजों नितिन मुकेश और राहुल ने 3-3 विकेट लिए, जबकि सौरभ को 1 विकेट मिला। इस गेंदबाजी प्रदर्शन ने विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। मुकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुरावली सुपरकिंग्स ने आक्रामक बल्लेबाजी की। टीम ने 10.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 121 रन बनाए और मैच जीत लिया। कुरावली की जीत में नितिन मुकेश ने 42 रन, रोहित ने 36 रन और विपिन ने 24 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। सुल्तानगंज की ओर से शिवम ने 2 विकेट लिए। अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नितिन मुकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच का आंखों देखा हाल दीपक पाण्डेय ने सुनाया। स्कोरिंग की जिम्मेदारी राम दीक्षित और पवन चौहान ने संभाली, जबकि रवि सिंह और रवि कुमार ने अंपायरिंग की। मैच के दौरान प्रशांत, रोहित, मनोज, नितिन, अभिषेक, आशू, अनूप, जेपी, सतीश और नमन तिवारी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन से जुड़े ऋषि चौहान ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य शिक्षकों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुकाबले आपसी भाईचारे और प्रतिस्पर्धा को मजबूत करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने हिट एंड रन योजना की समीक्षा की:पीड़ितों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश, प्रचार-प्रसार पर जोर
    Next Article
    केडीएमए क्रिकेट लीग में पांच टीमों ने जीते मैच:वाईएमसीसी, वांडर्स, स्काई, कानपुर साउथ और पैरामाउंट क्लब ने दर्ज की जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment