Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में असम सीएम का पुतला फूंका:अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कांग्रेस ने जांच की मांग उठाई

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर धर्मदास मंडी के मुख्य मार्ग पर आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार कुलश्रेष्ठ ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया। कुलश्रेष्ठ ने मुख्यमंत्री पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से देश की सुरक्षा के मद्देनजर हिमंत बिस्वा सरमा की संपत्ति की जांच कराने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अरविंद यादव, पीसी चतुर्वेदी, भीमसेन कठेरिया, शरद पचौरी, अनुपम शाक्य, डॉ. नवीन शर्मा, श्रीकृष्ण तिवारी, सुखवीर यादव, हरेंद्र यादव, गौरव कुमार खेड़ा, मोनू यादव, जितेंद्र राठौर, दीप चंद्र भारतीय, अंकुर कुमार, नकुल शाक्य, दीपक राजपूत, वाजिफ अली, सुधीर यादव, अतुल दुबे, प्रशांत कुमार, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार रिंकू कठेरिया, पंकज कुमार, अंकित शर्मा और जितेंद्र राजपूत सहित जिले के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में पुरानी रंजिश में हमला, VIDEO:एक ही परिवार के 5 लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार से घायल
    Next Article
    सपा प्रवक्ता आमिक जामोई ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया:कहा- मतदाता सूची में गड़बड़ी हुइ, भाजपा एजेंट के रूप में काम किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment