Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी लाइब्रेरी पर ताला, छात्रों से अवैध वसूली:प्रधान पर 400 रुपए मासिक फीस मांगने और धमकी देने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के सुल्तानगंज विकास खंड की एक ग्राम पंचायत में संचालित सरकारी लाइब्रेरी विवादों में घिर गई है। छात्रों ने ग्राम प्रधान रामेश्वर दयाल पर अवैध वसूली, सुविधाओं की कमी और शिकायत करने पर धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आक्रोशित छात्र-छात्राएं कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिले हैं। छात्रों का आरोप है कि लाइब्रेरी में शौचालय की सुविधा नहीं है, जिसके कारण छात्राओं सहित सभी को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले एक वर्ष से प्रत्येक छात्र से ₹400 प्रतिमाह वसूले जा रहे हैं, जबकि यह एक सरकारी लाइब्रेरी है। छात्रों ने आरोप लगाया कि मार्च माह की फीस समय पर न देने पर लाइब्रेरी में ताला लगा दिया गया। उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया कि “फीस दोगे तभी पढ़ाई होगी।” छात्रों के अनुसार, लाइब्रेरी के लिए 44 सीटों की स्वीकृति मिली थी, लेकिन मौके पर केवल 17 सीटें ही उपलब्ध हैं। इससे अधिकांश छात्रों को बैठने की जगह नहीं मिल पाती है। बिजली व्यवस्था भी खराब है; इनवर्टर काम नहीं कर रहा, पंखे बंद पड़े हैं और इंटरनेट सुविधा भी अक्सर बाधित रहती है। समस्याओं को लेकर प्रधान से शिकायत की लाइब्रेरी परिसर और उसके आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नियमित साफ-सफाई न होने के कारण बाहर नाले का पानी जमा रहता है, जिससे छात्रों को परेशानी होती है। छात्रों ने आरोप लगाया कि सफाईकर्मी भी प्रधान के दबाव में काम नहीं करते, जिसके कारण पूरे गांव में गंदगी फैली हुई है। छात्रों का सबसे गंभीर आरोप यह है कि जब उन्होंने इन समस्याओं को लेकर प्रधान से शिकायत की, तो उन्हें डराया-धमकाया गया। छात्रों के अनुसार, उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा और उनका जीवन बर्बाद कर दिया जाएगा। छात्रों ने बताया कि यह गांव की एकमात्र सरकारी लाइब्रेरी है। ताला लगने से उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल लाइब्रेरी का ताला खुलवाने, अवैध वसूली पर रोक लगाने और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में बिजली की ऑनलाइन सेवाएं 16 घंटे बंद:आज रात 10 बजे से कल दोपहर 2 बजे तक, बिल भुगतान आज ही करें
    Next Article
    रामपुर मवेरिक्स ने 11 रन से मैच जीता:वारियर्स को हराकर अमित सिंह चौहान बने मैन ऑफ द मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment