Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनकामेश्वर-आईएसबीटी स्टेशन के बीच मेट्रो का ट्रायल:डाउन लाइन पर 30 अप्रैल से शुरू होगा मेट्रो का हाई स्पीड ट्रायल

    13 hours ago

    1

    0

    आगरा में मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है। मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी के बीच डाउन लाइन पर ट्रायल शुरू हो गया है। यह ट्रायल एक महीने तक चलेगा। इस बीच इस ट्रैक का परीक्षण किया जाएगा। मेट्रो को 20 किमी/घंटा की तरफ से दौड़ाया जा रहा है। 30 अप्रैल से हाई स्पीड ट्रायल होगा। इन स्टेशनों के बीच अपलाइन पर मेट्रो का ट्रायल पहले से ही चल रहा है। बिजलीघर चौराहा से आइएसबीटी स्टेशन का हिस्सा पहले कॉरिडोर में आता है। यह 6 किमी लंबा है। 2 महीने पहले उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने अप लाइन में मेट्रो का परीक्षण चालू किया था। पिछले सप्ताह डाउन लाइन में सिग्नलिंग का परीक्षण हुआ था। अब एक महीने के लिए 20 अप्रैल से नियमित ट्रायल शुरू कर दिया गया है। 3 से 6 दिनों तक मेट्रो को 5 से 20 किमी/घंटा की रफ्तार से संचालन होगा। इसके बाद अप और डाउन लाइन में एक साथ परीक्षण किया जाएगा। मेट्रो को अधिकतम 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा। यूपीएमआरसी ने आईएसबीटी रैंप और मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन के बीच अप लाइन पर आगरा मेट्रो ट्रेन का सिग्नलिंग का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि पहले कॉरीडोर में ट्रायल के दौरान मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी जाने वाली दिशा (अप लाइन) में मेट्रो ट्रेन को ले जाया गया था। इस दौरान मेट्रो ट्रेन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन से गुजरी। इसके बाद ट्रेन को अपलाइन में वापस मनकामेश्वर लाया गया। इस ट्रायल रन में मूलतः सिग्नलिंग एवं सिस्टम्स उपकरणों को परखा गया था। अब जानिये आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में... शहर के 30 किमी में लोग मेट्रो से सफर कर सकेंगे। यूपीएमआरसी आगरा में मेट्रो के दो कॉरीडोर तैयार कर रहा है। पहला ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा और दूसरा आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक कॉरीडोर तैयार हो रहे हैं। पहले कॉरिडोर पर मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो चलने की संभावना है। इसके लिए यहां काफी तेजी से काम चल रहा है। इस कॉरीडोर के 4 और अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन लगभग तैयार हो चुके हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस कॉलेज स्टेशन का सिविल काम पूरा हो चुका है। आईएसबीटी पर एलिवेटेड स्टेशन तैयार हो रहा है। पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं और कुल दूरी 14 किमी से अधिक है। दूसरे कॉरीडोर पर भी चल रहा काम दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक कार्य चल रहा है। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक अगले साल जून तक मेट्रो चलने लगेगी। सेंट जोंस चौराहा से कालिंदी विहार तक 2026 दिसंबर में कार्य पूरा हो जाएगा। ये एलिवेटेड ट्रैक है, इसमें 14 स्टेशन हैं और इसकी दूरी करीब 16 किमी है। इन सभी पर मेट्रो ट्रेनों का 10-20 किमी प्रति घंटे की गति से दो से तीन सप्ताह तक ट्रायल कर मेट्रो चलने लगेगी। इस तरह से 15 महीने में लोग 30 किमी तक का सफर मेट्रो ट्रेनों से कर सकेंगे। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगा। विधानसभा चुनाव का रख रहे ध्यान 2027 में प्रदेश में चुनाव भी होने हैं। इस वजह से भी कार्य तेज किया जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि चुनाव से पहले आगरा में मेट्रो परियोजना पूरी हो जाए, जिससे जनता को लाभ मिले। आगरा मेट्रो की मुख्य विशेषताएं आगरा प्राथमिकता कॉरिडोर में 3 कोच वाली 5 ट्रेनें हैं। प्रत्येक ट्रेन की यात्री क्षमता लगभग 700 है। संपूर्ण आगरा मेट्रो CCTV और AI निगरानी में रहेगी। प्रत्येक कोच में लगभग 60 सीटें हैं। ये है प्राथमिकता वाला कॉरीडोर 6 मेट्रो स्टेशनों वाले 'प्राथमिकता कॉरिडोर' का संचालन मार्च 2024 में शुरू हुआ। 'प्राथमिकता कॉरिडोर' सेक्शन में ताज ईस्ट गेट, बसई मेट्रो स्टेशन, ताज महल, आगरा किला, फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन और मन:कामेश्वर जैसे स्टेशन आते हैं। रुट के पहले 3 स्टेशन एलिवेटेड हैं, जबकि अन्य 3 अंडरग्राउंड हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनियंत्रित डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:रायबरेली में सड़क पार करते समय हादसा, चालक गिरफ्तार, जांच शुरू
    Next Article
    शाहजहांपुर में होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा तीन दिन:प्रत्येक पाली में 5424 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment