Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा तीन दिन:प्रत्येक पाली में 5424 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    15 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 की परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जनपद के 13 केंद्रों पर दो पालियों में होगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 5424 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की और परीक्षार्थियों के लिए तीन हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकल-विहीन, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रश्नपत्र और अन्य परीक्षा सामग्री को समय पर और सुरक्षित रूप से पहुंचाने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण माहौल मिल सके। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनकामेश्वर-आईएसबीटी स्टेशन के बीच मेट्रो का ट्रायल:डाउन लाइन पर 30 अप्रैल से शुरू होगा मेट्रो का हाई स्पीड ट्रायल
    Next Article
    गोरखपुर के युवक का शव गोरा नदी में मिला:देवरिया में तीन दिन बाद जगत माझा में उतराता दिखा, NDRF की टीम तलाश कर रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment