Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मणिपुर में 2 कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या:कई फार्महाउस जलाए; 2023 से अब तक 306 लोगों की मौत

    3 hours ago

    1

    0

    मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के लीसांगफाई गांव में मंगलवार को दो कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा कई फार्महाउसों में आग लगा दी गई। राज्य सरकार ने विधानसभा में बताया था कि 3 मई 2023 को जातीय हिंसा शुरू होने के बाद अगस्त तक कम से कम 306 लोगों की मौत हुई है, जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं। 13 सितंबर को 4 कुकी की हत्या हुई थी मृतकों की पहचान किमजालहाई सिंगसोंग और फलनैचोंग सितल्हो के रूप में हुई है। दोनों इसी गांव की रहने वाली थीं। फलनैचोंग खेत में लकड़ियां बटोर रही थीं, तभी उन्हें गोली मार दी गई। वहीं, नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद किमजालहाई हाल ही में गांव लौटी थीं और माता-पिता की खेती में मदद कर रही थीं। इससे तीन दिन पहले, 13 सितंबर को तामेंगलोंग के टोलेन और नोनी के लोंगपी गांव में अलग-अलग घटनाओं में 4 कुकी लोगों की हत्या हुई थी। इनमें एक दंपती भी शामिल था। इस साल फरवरी में नागा और कुकी समुदायों के बीच शुरू हुए नए संघर्ष में अब तक दोनों पक्षों के कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है। उग्रवादियों और CRPF के बीच 6 घंटे तक रुक-रुककर फायरिंग हुई वहीं, कांगपोकपी जिले के चावांगकिनिंग नागा गांव में मंगलवार रात संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला किया। इस दौरान दो घरों को जला दिया गया। उग्रवादियों और CRPF के बीच करीब 6 घंटे तक रुक-रुककर फायरिंग हुई। अधिकारियों के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे बड़ी संख्या में हथियारों से लैस उग्रवादियों ने गांव पर हमला किया। इससे कुछ घंटे पहले तामेंगलोंग जिले के लीसांगफाई में दो कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या की गई थी। कुकी-जो काउंसिल ने शवों को दफनाने से मना किया कुकी-जो काउंसिल (KZC) ने कुकी बहुल जिलों के नागरिक संगठनों से कहा है कि नागा हथियारबंद समूहों द्वारा मारे गए कुकी लोगों के शवों को दफन न किया जाए। इन शवों को नजदीकी कोल्ड स्टोरेज में रखा जाएगा। काउंसिल ने कहा कि यह कुकी नागरिकों के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में उठाया गया कदम है। उसने केंद्र और मणिपुर सरकार से नागरिकों की सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। ---------------------------- मणिपुर की यह खबर भी पढ़ें… मणिपुरी संगीतकार को पीट-पीटकर मारने वाले 7 आरोपी पकड़े गए:इनमें एक नाबालिग, परिवार बोला- बदला नहीं, न्याय चाहिए; इंफाल में कैंडिल मार्च निकाला गया दिल्ली में 54 साल के मणिपुर मूल के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज के दो छात्र गुटों में झड़प, 2 गाड़ियों में तोड़फोड़
    Next Article
    खबर हटके- ग्रीस में सूअरों के साथ तैरने का ट्रेंड:चीन के लिए जासूसी करेगी ‘मछली’; कबाड़ से बना दिया टेस्ला का साइबरट्रक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment