Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानचित्र के आवेदनों का निस्तारण तय समय में होगा:गोरखपुर में GDA के नए उपाध्यक्ष ने चार्ज लिया, ऑफिस में साफ-सफाई पर फोकस

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के नए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने ऑफिस का निरीक्षण किया। साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों वकर्मचारियों के साथ बैठक करने के बाद कहा कि मानचित्र के आवेदनों का समय से निस्तारण किया जाएगा। जो तय समय है, उसके भीतर सभी आवेदन निस्तारित हो जाने चाहिए। उन्होंने आम लोगों की समस्या का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर मामले लंबित न किए जाएं। GDA उपाध्यक्ष ने कहा कि अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया जाएगा। शहर में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। विकास की जो योजनाएं संचालित हैं, उसे समय से पूरा करने का निर्देश उन्होंने दिया। उपाध्यक्ष ने कहा कि मानचित्र निस्तारण में देरी और अनावश्यक अड़चने आने से अवैध निर्माण को बढ़ावा मिलता है। प्राधिकरण क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मास्टर प्लान का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ ही विस्तारित क्षेत्र का मास्टर प्लान भी जल्द तैयार कराने पर उन्होंने जोर दिया। साथ ही उन्होंने ‘नया गोरखपुर’ योजना को प्राथमिकता देते हुए कहा कि इस परियोजना के माध्यम से शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। बेहतर सड़कों, सुगम यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे इस योजना के तहत प्रस्तावित क्षेत्र को एक विकसित शहर के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोपरि रखा जाएगा तथा जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। अब GDA के नए उपाउध्यक्ष को जानिए… अभिनव गोपाल 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग कानपुर नगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में हुई थी। 2023 में वह गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी बने थे। पुराने उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन का स्थानांतरण मऊ जिलाधिकारी के पद पर हो जाने के बाद उन्होंने नए उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। प्रयागराज के मूल निवासी अभिनव गोपाल ने आइआइटी मद्रास से बीटेक और एमटेक करने के बाद 2015 में सीएपीएफ परीक्षा पास की और 2017 में भारतीय वन सेवा में चयनित हुए, लेकिन लक्ष्य आइएएस बनने का था, जिसे उन्होंने 2020 में हासिल कर लिया। अभिनव गोपाल फिटनेस प्रेमी हैं और आयरनमैन ट्रायथलॉन (2024, एस्टोनिया) में 14 घंटे 28 मिनट में फिनिश कर देश के पहले IAS आयरनमैन बने। उन्होंने इंग्लिश चैनल और पाल्क स्ट्रेट रिले स्विमिंग भी पूरी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कोड होगा DXN:आज से टिकट बुकिंग पर हो सकता है फैसला, इंडिगो की होगी पहली फ्लाईट
    Next Article
    सभासद उपचुनाव में साजिद सिद्दकी और अकबाल आलम जीते:करनैलगंज नगर पालिका के दो वार्डों के परिणाम घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment