Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कोड होगा DXN:आज से टिकट बुकिंग पर हो सकता है फैसला, इंडिगो की होगी पहली फ्लाईट

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान के लिए टिकट कब से बुक होंगे। इसका फैसला आज हो सकता है। एयरपोर्ट पर 15 जून से पहली विमान सेवा शुरू होनी है। किस किस प्लेटफार्म से टिकट बुक किए जा सकेंगे इसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी। बता दे मेक माई ट्रिप पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान डीएक्सएन कोड से होगी। ऑनलाइन यह कोड पिछले कुछ माह से दिख रहा है। हालांकि सर्च करने पर फ्लाइट नहीं दिखा रहा। यह सभी जानकारी आज ऑनलाइन हो सकती। पहले फेज के तहत 1334 हेक्टेयर में एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है। इसमें 3900 मीटर लंबा रनवे, एक टर्मिनल भवन, एटीसी टॉवर और 30 एकड़ में कार्गो हब शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। अब यहां से घरेलू और कार्गो उड़ान शुरू करने की तैयारी चल रही है। इंडिगो की होगी पहली फ्लाइट यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने बताया कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) से एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम मंजूर होने के बाद अधिकारिक तौर से उड़ान के लिए 15 जून तय की गई है। शुरुआत में इंडिगो एयरलाइंस ही अपने सेवा देगी। इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एयरलाइंस भी सेवा शुरू करेगी। पिछले दिनों यापल की बोर्ड बैठक में 17 शहरों के लिए उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव मिला था। 30 दिन पहले से होगी टिकट बुकिंग एयरपोर्ट पर उड़ान से 30 दिन पहले टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने का नियम है। ऐसे में आज होने वाली मीटिंग का इसका फैसला संभवता हो सकता है। वहीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान के पहले दिन से ही बस सेवा शुरू हो जाएगी। राज्यों के परिवहन निगम ने बस संचालन को लेकर अपने रूट तय कर लिए हैं। एयरपोर्ट से उत्तरप्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड तक बसें चलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर राशिद लंबू की चाकू मारकर हत्या:पांच लोगों ने घेरकर फिल्मी स्टाइल में चाकू घोंपते रहे; 2 हिरासत में
    Next Article
    मानचित्र के आवेदनों का निस्तारण तय समय में होगा:गोरखपुर में GDA के नए उपाध्यक्ष ने चार्ज लिया, ऑफिस में साफ-सफाई पर फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment